• Home
  • News
  • ICC board votes to replace Bangladesh if they dont travel to India for T20 World Cup 2026

भारत में खेलो या बाहर जाओ... टी-20 वर्ल्ड कप पर आईसीसी ने बांग्लादेश को दिया जवाब

आईसीसी ने बीसीबी को कह दिया है कि वह बांग्लादेशी सरकार को बता दै कि अगर बांग्लादेश भारत में आकर अपने मैच नहीं खेलेगा तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया जाएगा

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 21, 2026, 05:43 PM IST

Published On Jan 21, 2026, 05:43 PM IST

Last UpdatedJan 21, 2026, 05:43 PM IST

Bangladesh cricket team

Bangladesh cricket team

बांग्लादेश को अड़ियल रुख का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने मैच भारत में ही खेलने होंगे. आईसीसी ने बीसीबी को कह दिया है कि वह बांग्लादेशी सरकार को बता दै कि अगर बांग्लादेश भारत में आकर अपने मैच नहीं खेलेगा तो उसकी जगह किसी दूसरी टीम को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया जाएगा. इस फैसले से पहले आईसीसी के बोर्ड मेम्बर्स की वोटिंग हुई जहां ज्यादा सदस्यों ने रिप्लेसमेंट के पक्ष में वोट दिया.

बीसीबी को आईसीसी की ओर से एक और दिन का वक्त दिया गया है. इस एक दिन में बांग्लादेश को अपना रुख साफ करना होगा कि वह भारत में आकर खेलेगा या नहीं.

ICC VS BCB
ICC VS BCB

स्कॉटलैंड की होगी एंट्री !

अगर बांग्लादेश नहीं आता है तो स्कॉटलैंड की टीम ग्रुप सी में बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बन सकती है. स्कॉटलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर पाया था, वह यूरोपियन क्वॉलिफायर में नीदरलैंड्स, इटली और जर्सी की टीम से पीछे रह गया था.

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर बढ़ा विवाद

बांग्लादेश क्रिकेट ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश ने आईसीसी को पत्र लिखकर अपने मैच भारत की वजह श्रीलंका शिफ्ट करने की बात कही. आईसीसी और बीसीबी के बीच इसे लेकर कई बार बातचीत हुई, मगर बांग्लादेश भारत में नहीं खेलने पर अड़ा रहा, इसके अलावा उन्होंने आईसीसी को ग्रुप बदलने का भी विकल्प दिया था, हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश की कोई मांग नहीं मानी.

सात फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप का होना है आयोजन

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में सात फरवरी से होना है. बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद आईसीसी संशोधित शेड्यूल जारी कर सकता है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Editor's Pick