• Home
  • Photos
  • केएल राहुल को पीछे छोड़ा, SRH के लिए किया बड़ा कारनामा.... ईशान किशन ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

केएल राहुल को पीछे छोड़ा, SRH के लिए किया बड़ा कारनामा.... ईशान किशन ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

Edited By : Akhilesh Tripathi | Mar 28, 2026, 11:00 PM IST

Published On Mar 28, 2026, 11:00 PM IST

Last UpdatedMar 28, 2026, 11:00 PM IST

ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ 38 बॉल में 80 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए.

1 /5
Ishan Kishan milestones

ईशान किशन ने खेली विस्फोटक पारी

ईशान किशन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 38 बॉल में 80 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए. ईशान किशन की पारी से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए.

2 /5
Ishan Kishan

ईशान किशन ने केएल राहुल को पीछे छोड़ा

ईशान किशन ने इस मैच में आईपीएल में तीन हजार रन पूरे कर लिए. वह आईपीएल में सबसे कम बॉल में तीन हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी हैं. उन्होंने तीन हजार रन 2203 बॉल में पूरे किए. उन्होंने केएल राहुल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2203 बॉल में यह कारनामा किया था. ऋषभ पंत (2208 बॉल) सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. यूसुफ पठान (2082 बॉल) दूसरे, सूर्य कुमार यादव (2130 बॉल) तीसरे, सुरेश रैना (2135 बॉल) चौथे और महेंद्र सिंह धोनी (2152 बॉल) पांचवें नंबर पर हैं.

3 /5
Ishan kishan record

SRH के लिए कप्तानी डेब्यू पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

ईशान किशन ने 80 रन की पारी खेली जो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले मनीष पांडेय ने साल 2021 में अबुधाबी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 बॉल में नाबाद 69 रन की पारी खेली थी.


4 /5
Ishan Kishan fifty

कप्तानी डेब्यू पर बनाया छठा सबसे बड़ा स्कोर

ईशान किशन ने कप्तानी डेब्यू पर छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. संजू सैमसन (119) के नाम कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. मयंक अग्रवाल (99 नाबाद) दूसरे, श्रेयस अय्यर (93 रन नाबाद) तीसरे, फाफ डु प्लेसिस (88 रन) चौथे और किरोन पोलार्ड (83) पांचवें नंबर पर हैं.

5 /5
Ishan Kishan records

SRH के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने

ईशान किशन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने. ईशान ने 27 साल 253 दिन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की. केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे युवा कप्तान हैं, उन्होंने 27 साल 244 दिन की उम्र में साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी. शिखर धवन (28 साल 134 दिन) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.