- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- अब आगे बढ़ने का समय आ गया...आखिरी मैच के बाद इमोशनल हुए आंद्रे रसेल
अब आगे बढ़ने का समय आ गया...आखिरी मैच के बाद इमोशनल हुए आंद्रे रसेल
Published On Jul 23, 2025, 01:48 PM IST
Last UpdatedJul 23, 2025, 01:48 PM IST
आंद्रे रसेल ने 86 टी20 मुकाबलों में 1,122 रन बनाए हैं, उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 61 विकेट भी चटकाए हैं.
रसेल ने आखिरी टी-20 मैच में खेली विस्फोटक पारी
आंद्रे रसेल टी20 सीरीज से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज के शुरुआती दो मैच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के अंतिम मुकाबले थे, आंद्रे रसेल अपने गृहनगर में विदाई मैच खेलना चाहते थे. आंद्रे रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे, जब टीम 98 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी. उन्होंने 15 गेंदों की पारी में चार छक्के और दो चौके लगाए.
मैं इतने सारे मैच खेलकर खुश हूं, अब आगे बढ़ने का समय: रसेल
37 वर्षीय आंद्रे रसेल ने फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हुए स्वीकारा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है. साल 2012 और 2016 में टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके आंद्रे रसेल ने कहा, मैं सबीना पार्क के लोगों और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को इसके लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। घरेलू दर्शकों के सामने खेलकर बहुत खुशी हुई, नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन मैं इतने सारे मैच खेलकर खुश हूं और टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं, आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद.
सबीना पार्क में अपना करियर खत्म करना अद्भुत: रसेल
उन्होंने कहा, मुझे याद है कि हमने दो विश्व कप जीते, लेकिन लगता है कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया था, हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, सबीना पार्क में अपना करियर खत्म करना अद्भुत है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन यही क्रिकेट का खेल है, आपने हमारा बहुत समर्थन किया है और आगे भी करते रहिएगा.
रसेल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर जब आखिरी बार मैरून रंग की जर्सी में मैदान पर उतरा, तो उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया.
आंद्रे रसेल का इंटरनेशनल करियर
आंद्रे रसेल ने 86 टी20 मुकाबलों में 1,122 रन बनाए, इस फॉर्मेट में उनके नाम 61 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 56 वनडे मुकाबलों में आंद्रे रसेल ने 1,034 रन बनाने के साथ 70 विकेट भी हासिल किए, रसेल ने अपने टेस्ट करियर में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला.