×

WPL 2026: जैकलीन और हनी सिंह ने ओपनिंग सेरेमनी में लगाए चार चांद, झूमने पर मजबूर हुए लोग

हनी सिंह ने अपने पोपुलर गाने 'मिलिनियर', 'पायल' 'ब्ल्यू आइज' जैसे गानों पर परफॉर्म किया, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए.

WPL 2026 Opening Ceremony

WPL 2026 Opening Ceremony

WPL 2026 opening ceremony: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू की स्पीच के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस ने अपने डांस से समां बांधा. आखिर में ब्लूटूथ किंग हनी सिंह ने अपने सुपरहिट गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Harnaaz Sandhu
Harnaaz Sandhu

हरनाज संधू की स्पीच के साथ ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत

बागी 4 की एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू की स्पीच से वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हुई. हरनाज कौर ने अपने स्पीच में महिला सशक्तिकरण का जिक्र किया.

Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीस से अपने परफॉर्मेंस से लगाई आग

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने इसके बाद अपने डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी. उन्होंने बॉलीवुड के कई हिट गानों पर डांस किया.

Jacqueline Fernandez dance
Jacqueline Fernandez dance

TRENDING NOW


जुम्मे की रात गाने पर झूमे लोग

जैकलीन फर्नांडीस ने लाल परी, जुम्मे की रात जैसे गानों पर डांस करके लोगों को मदहोश कर दिया. जुम्मे की रात गाने पर लोग जैकलीन के साथ झूमते नजर आए.

Honey singh performance
Honey singh performance

हनी सिंह की हुई धमाकेदार एंट्री

ओपनिंग सेरेमनी की सबसे आखिरी प्रस्तुति लोगों के दिलों पर राज करने वाली हनी सिंह की थी. हनी सिंह ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली और वह मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना के बीच बैठे नजर आए. हनी सिंह ने पहली बार किसी स्पोर्ट्स कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Honey singh
Honey singh

हनी सिंह ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर

हनी सिंह ने अपने पोपुलर गाने ‘मिलिनियर’, ‘पायल’ ‘ब्ल्यू आइज’ जैसे गानों पर परफॉर्म किया, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हनी सिंह को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखा गया.

Trending This Week