- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- अकेले बुमराह सब पर हैं भारी, हैरान करने वाला है यह आंकड़ा
जस्सी जैसा कोई नहीं... अकेले बुमराह सब पर हैं भारी, हैरान करने वाला है यह आंकड़ा
Published On Jun 22, 2025, 12:59 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2025, 12:59 PM IST
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड सीरीज में प्रभावित कर रहे हैं. लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने तीन विकेट चटकाए. उन्होंने जैक क्राउली, बेन डकेट और जो रूट का विकेट लिया.
भारत के लिए संकटमोचक हैं जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ सालों में भारत के लिए संकटमोचक बनकर उभरे हैं. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, हालांकि उनका कार्यभार प्रबंधन टीम के लिए बड़ा चैलेंज है. इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही खेलेंगे.
जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड हैरान करने वाला है
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में एक रिकॉर्ड हैरान करने वाला है. साल 2024 के बाद से सभी भारतीय तेज गेंदबाजों के मिलाकर जितने विकेट हैं, उतने विकेट अकेले जसप्रीत बुमराह के नाम हैं.
साल 2024 से 15 की औसत से चटकाए हैं 76 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 से सिर्फ 15 की औसत से 76 विकेट चटकाए हैं. वहीं भारत के अन्य तेज गेंदबाजों ने 33.6 की औसत से 75 विकेट हासिल किए हैं. बुमराह अकेले सभी गेंदबाजों पर भारी हैं.
सेना (SENA) देश में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने लीड्स टेस्ट में बेन डकेट का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया. जसप्रीत बुमराह सेना (SENA) देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं. सेना देशों में जसप्रीत बुमराह के नाम 148 विकेट हो गए हैं, उन्होंने वसीम अकरम (146) को पीछे छोड़ दिया.
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 208 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 13 बार फाइव विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है. उन्होंने टेस्ट में 19.35 की औसत से गेंदबाजी की है.