13 साल पहले आज के दिन ही बुमराह ने किया था IPL डेब्यू, अब खास लिस्ट में बनाई जगह
Published On Apr 04, 2026, 08:21 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2026, 08:21 PM IST
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 183 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 7.24 की शानदार इकोनॉमी से गेंदबाजी की है.
साल 2013 में आज के ही बुमराह का हुआ था डेब्यू
जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 में आज के ही दिन (चार अप्रैल) ही आईपीएल डेब्यू किया था. जसप्रीत बुमराह ने अपने डेब्यू मैच में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया था.
बुमराह का 100वां शिकार भी बने थे विराट कोहली
विराट कोहली को जसप्रीत बुमराह ने अपना 100वां आईपीएल शिकार भी बनाया था. बुमराह ने कोहली को आईपीएल में पांच बार आउट किया है.
मुंबई इंडियंस के साथ बुमराह ने जीता पांच खिताब
जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच खिताब जीता है. मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब जीता और इन सभी सीजन बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे.
जसप्रीत बुमराह ने खास लिस्ट में बनाई जगह
जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना मुंबई इंडियंस के लिए 150वां मैच खेला. वह मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने हैं. रोहित शर्मा (238 मैच) मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं. कीरोन पोलार्ड (211) इस लिस्ट में दूसरे और हरभजन सिंह (158) तीसरे नंबर पर हैं.
मुंबई इंडियंस के लिए चटकाए हैं 183 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए 183 विकेट चटकाए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 7.24 की इकॉनोमी से गेंदबाजी की है.