• Home
  • Photos
  • टीम इंडिया को झटका, ओवल टेस्ट का हिस्सा नहीं होगा यह स्टार खिलाड़ी

टीम इंडिया को बड़ा झटका, ओवल टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे जसप्रीत बुमराह

Edited By : Akhilesh Tripathi | Jul 30, 2025, 12:53 PM IST

Published On Jul 30, 2025, 12:53 PM IST

Last UpdatedJul 30, 2025, 12:53 PM IST

जसप्रीत बुमराह ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 33 ओवर फेंके, उन्होंने पहली बार किसी एक पारी में इतने ओवर किए. बुमराह ने चौथे टेस्ट मैच में 112 रन देकर दो विकेट लिए.

1 /5
Jasprit Bumrah

वर्कलोड मैनजमेंट की वजह से बुमराह नहीं खेलेंगे

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम ने बुमराह को बता दिया है कि यह फैसला उनकी पीठ को चोट से बचाने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

2 /5
akash-deep

बुमराह की जगह आकाशदीप को मौका

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमर में दर्द के कारण चौथे टेस्ट से बाहर रहे आकाश दीप को अंतिम एकादश में बुमराह की जगह शामिल किया जा सकता है. आकाशदीप अब चोट से पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं.

3 /5
Gautam Gambhir

गौतम गंभीर ने बुमराह को बताया था फिट

इससे पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि टीम संयोजन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और बुमराह सहित सभी गेंदबाज फिट हैं. मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के बाद गंभीर ने कहा था, हमने आखिरी टेस्ट के लिए टीम संयोजन पर कोई बातचीत नहीं की है, जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, जो भी खेलेगा, वह देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा. गंभीर के अलावा बैटिंग कोच सितांशु कोटक भी बुमराह के खेलने को लेकर आश्वासत नजर आए थे.

4 /5
Jasprit Bumrah

मैनचेस्टर में लय में नहीं नजर आए थे बुमराह

चौथे टेस्ट में भारत के 358 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन का विशाल स्कोर बनाकर 311 रन की बढ़त हासिल की थी, भारत यह मैच ड्रॉ करने में सफल रहा था. बुमराह ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में 33 ओवर फेंके, उन्होंने पहली बार किसी एक पारी में इतने ओवर किए. बुमराह ने 103 रन देकर दो विकेट लिए, यह उनके करियर में पहला अवसर था जब उन्होंने एक टेस्ट पारी में 100 से अधिक रन दिए. इस सीरीज के दौरान उनकी रफ्तार में कमी भी देखी गई.

5 /5
jasprit-bumrah

बुमराह के नाम सीरीज में 14 विकेट

जसप्रीत सीरीज के इस सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले उनमें 14 विकेट लिए जो टीम के एक अन्य प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बराबर हैं. उन्होंने दो बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.