Bumrah vs Kapil: 41 टेस्ट मैच बाद कैसा है बुमराह का रिकॉर्ड, कपिल के सामने क्या हैं आंकड़े

Edited By : Bharat Malhotra | Nov 28, 2024, 09:53 AM IST

Published On Nov 28, 2024, 09:53 AM IST

Last UpdatedNov 28, 2024, 09:53 AM IST

जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में भी उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया. उन्होंने मैच में 8 विकेट लिए और भारत की जीत के नायक रहे. बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच भई चुना गया. इसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या बुमराह...

1 /9

41 टेस्ट मैच बाद कपिल

जसप्रीत बुमराह ने कुल 41 टेस्ट मैचों में 20.86 के औसत से 181 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर छह विकेट है. उन्होंने पारी में 5 विकेट 11 बार लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 43.6 का रहा है. उनका इकॉनमी 2.75 का है.

2 /9

41 टेस्ट मैच बाद कपिल का रिकॉर्ड

कपिल देव ने 41 टेस्ट मैच में 157 विकेट लिए थे. कपिल का औसत 29.42 का रहा था. पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर सात विकेट था. वहीं मैच में 146 रन देकर 11 विकेट. कपिल ने एक बार मैच में 10 विकेट लिए थे. उनका स्ट्राइक रेट 58.1 और इकॉनमी 3.03 का रहा.

3 /9

जीते हुए टेस्ट में बुमराह का रिकॉर्ड

बुमराह के 41 में से 20 टेस्ट भारत को जीत मिली है. इसमें उनका औसत 14.50 का हो जाता है. और इसमें 9 बार उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए हैं. बुमराह का स्ट्राइक रेट जीते हुए मैचों में 32.1 का है. यानी लगभग पांच ओवर में एक विकेट. हालांकि मैच और पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन वही रहा है.

4 /9

कपिल का जीते हुए टेस्ट में प्रदर्शन

कपिल देव के शुरुआती 41 टेस्ट मैचों में से भारत को सात में ही जीत मिली थी. इसमें कपिल ने कुल 42 विकेट लिए थे. कपिल का औसत यहां 14.76 का हो जाता था. यानी लगभग आधे की बढ़त. उनका पारी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तो वही था. उन्होंने तीन बार पारी में पांच और एक बार मैच में 10 विकेट लिए.

5 /9

घरेलू मैदानों पर बुमराह का प्रदर्शन

बुमराह ने घरेलू मैदानों पर 12 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 17.19 के औसत से 47 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 91 रन देकर 9 विकेट है. उनका स्ट्राइक रेट 35.5 का है. और पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 45 रन देकर छह विकेट है.

6 /9

कपिल का घरेलू मैदानों पर प्रदर्शन

कपिल देव ने 41 में से 25 टेस्ट मैच घरेलू मैदानों पर खेले. भारत में इन मुकाबलों में उन्होंने 102 विकेट लिए. उनका औसत 26.19 का रहा. कपिल का पारी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ( पहले 41 मैचों में) भारत में ही आया. उन्होंने सात बार पारी में पांच और एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए. उनका स्ट्राइक रेट 51.2 का रहा.

7 /9

विदेश में बुमराह का प्रदर्शन

बुमराह ने विदेश में 29 मैचों में 134 विकेट लिए हैं. उनका औसत 21.06 का है. और बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर छह विकेट है. बुमराह ने विदेश में पारी में पांच विकेट 9 बार लिए हैं.

8 /9

विदेश में कपिल का प्रदर्शन

कपिल देव ने पहले 41 में से 16 टेस्ट विदेश में खेले. इनमें उन्होंने कुल 55 विकेट लिए. कपिल का औसत 35.41 का रहा. वहीं उनका बेस्ट प्रदर्शन 28 रन देकर पांच विकेट रहा. कपिल ने चार बार पारी में पांच विकेट लिए.

9 /9

कपिल देव का पूरा करियर

कपिल देव ने कुल 131 टेस्ट मैच खेले. इसमें उन्होंने 29.64 के औसत से 434 विकेट लिए. कपिल का पारी में बेस्ट प्रदर्शन 83 रन देकर 9 विकेट रहा. उन्होंने 23 बार पारी में पांच और 2 बार मैच में 10 विकेट लिए. घरेलू मैदानों पर कपिल ने 65 टेस्ट मैचों में 219 और विदेश में 66 टेस्ट मैचों में 215 विकेट लिए. कपिल ने भारत में 11 और विदेश में 12 बार पारी में 5 विकेट लिए. मैच में 10 विकेट उन्होंने दो बार लिए हैं. दोनों बार यह भारत में हुए हुआ है.