- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- ICC Rankings: आर्चर, रूट और नवाज ने लगाई लंबी छलांग, जानें भारतीय खिलाड़ियों की पोजिशन
ICC Rankings: आर्चर, रूट और नवाज ने लगाई लंबी छलांग, जानें भारतीय खिलाड़ियों की पोजिशन
Published On Sep 10, 2025, 05:41 PM IST
Last UpdatedSep 10, 2025, 05:41 PM IST
जो रूट पांच पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जोस बटलर सात पायदान ऊपर 35वें स्थान पर आ गए हैं.
जोफ्रा आर्चर ने लगाई 16 पायदान की छलांग
जोफ्रा आर्चर ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 16 पायदान की छलांग लगाई है, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कुल आठ विकेट लिए, जिसमें साउथेम्प्टन में 18 रन देकर चार विकेट हॉल भी शामिल था. आर्चर की यह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज शीर्ष पर हैं. वहीं, इंग्लैंड का यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज उनसे सिर्फ 26 रेटिंग अंक पीछे है, साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आठ विकेट लेकर रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. आर्चर के साथी आदिल रशीद ने वनडे गेंदबाजों की इस लिस्ट में सात स्थान की छलांग लगाई है. वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं.
टॉप-10 में तीन भारतीय गेंदबाज
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो स्पिनर रवि बिश्नोई और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह बुधवार को जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में क्रमशः छठे और 10वें स्थान पर पहुंच गए. वरुण चक्रवर्ती चौथे स्थान पर सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय गेंदबाज़ बने हुए हैं, जबकि बिश्नोई, अर्शदीप और अक्षर पटेल की तिकड़ी एक-एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे, 10वें और 13वें स्थान पर पहुंच गई है.
टॉप पर बने हुए हैं अभिषेक और हार्दिक
टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 829 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं, उनके बाद तिलक वर्मा दूसरे और कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर हैं. लेकिन यशस्वी जायसवाल, जिन्हें एशिया कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया था और जो पांच रिज़र्व खिलाड़ियों में शामिल हैं, एक स्थान नीचे खिसककर 11वें स्थान पर आ गए हैं. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन दोनों एक-एक स्थान ऊपर चढ़कर 26वें और 34वें स्थान पर आ गए. ऑलराउंडरों में हार्दिक पांड्या 252 रेटिंग अंकों के साथ नंबर 1 पर बने हुए हैं.
जो रूट और जोस बटलर का जलवा
वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें, तो इंग्लैंड की तिकड़ी ने धमाल मचाया है. जो रूट पांच पायदान ऊपर उठकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जोस बटलर सात पायदान ऊपर 35वें स्थान पर आ गए हैं. इनके अलावा जैकब बेथेल ने 56 पायदान की छलांग लगाते हुए 65वें स्थान अपने नाम कर लिया है.
पाकिस्तान के खिलाड़ियों को भी फायदा
मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और अफगानिस्तान की टीमों के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की थी, जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार किया है. पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर सूफियान मुकीम ने फाइनल में दो विकेट हासिल किए थे। वह सात पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं. इनके अलावा, तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चार पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि लेग स्पिनर अबरार अहमद इस प्रतियोगिता में दो मैचों में छह विकेट लेकर 39 पायदान ऊपर चढ़ते हुए 27वें स्थान पर आ गए.
मोहम्मद नवाज ने लगाई 13 पायदान की छलांग
10 विकेट के साथ ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए मोहम्मद नवाज ने टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजों की सूची में 13 पायदान की छलांग लगाई है। वह 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी शीर्ष पर बने हुए हैं. जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 ऑलराउंडर्स की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं.