कागिसो रबाडा ने जीता पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर्स
Published On May 31, 2026, 10:58 PM IST
Last UpdatedMay 31, 2026, 10:58 PM IST
Kagiso Rabada Purple Cap: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 के पर्पल कैप का खिताब अपने नाम किया है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर यह कारनामा किया. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
01. कागिसो रबाडा
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया. उन्होंने कुल 17 मैच खेले और उनका औसत 21.59 का रहा.
02. भुवनेश्वर कुमार
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 बेहद शानदार रहा. उन्होंने शानदार गेंदबाजी से आरसीबी को कई मैचों में जीत दिलाई. उन्होंने 16 मैच में 17.89 की बेहतरीन औसत के साथ गेंदबाजी की और कुल 28 विकेट चटकाए.
03. जोफ्रा आर्चर
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए भी आईपीएल 2026 बेहद शानदार रहा. जोफ्रा आर्चर ने 16 मैच में 22.36 की औसत से कुल 25 विकेट चटकाए.
04. राशिद खान
गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. राशिद खान ने 17 मैच में 23.76 की औसत के साथ कुल 21 विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस को फाइनल तक पहुंचाने में राशिद खान का भी अहम रोल रहा.
05. अंशुल कम्बोज
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे. अंशुल कम्बोज ने 14 मैच में 25. 24 की औसत से कुल 21 विकेट अपने नाम किए.