×

कितनी पढ़ी लिखी हैं SRH की मालकिन काव्या मारन, कितने करोड़ की हैं संपत्ति

काव्या मारन अकसर सुर्खियों में रहती हैं. चाहे वह आईपीएल ऑक्शन हो या फिर मैच. काव्या हमेशा नजर आती हैं. और अब काव्या मारन किसी और वजह से चर्चा में हैं.

Kavya Maran suffers MASSIVE loss, 14 crores of SRH owner down the drain, star cricketer has almost ruined her, his name is…

Kavya Maran suffers MASSIVE loss, 14 crores of SRH owner down the drain, star cricketer has almost ruined her, his name is…

काव्या मारन अकसर सुर्खियों में रहती हैं. चाहे वह आईपीएल ऑक्शन हो या फिर मैच. काव्या हमेशा नजर आती हैं. और अब काव्या मारन किसी और वजह से चर्चा में हैं.

चर्चा में हैं काव्या मारन

आईपीएल 2026 शुरू होने में अभी कुछ दिन बचे हैं. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन चर्चा में है. और चर्चा की वजह आईपीएल नहीं है. वह चर्चा में हैं इंग्लैंड में होने वाली क्रिकेट लीग द हंड्रेड में अपनी टीम सनराइजर्स लीड्स में खरीदे गए एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 34 रुपये में खरीदा है. और इसके बाद से वह आलोचकों के निशाने पर हैं. काव्या पर हो रही चर्चा के बीच हम जानते हैं कि आखिर काव्या मारन की नेटवर्थ कितनी है और उन्होंने कितनी पढ़ाई की है.

Kavya Maran
Kavya Maran

1992 में हुआ जन्म, पिता की है बड़ी विरासत

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त, 1992 को चेन्नई में हुआ. वह प्रभावशाली मारन परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता कलानिधि मारन, सन ग्रुप के निदेशके हैं. यह भारत के सबसे बड़े मीडिया घरानों में एक हैं.


कितनी है सन ग्रुप की संपत्ति

साल 2025 में इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट में फोर्ब्स के हवाले से बताया गया कि इस ग्रुप की नेटवर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है. जो आज के हिसाब से 2,12,33,71,50,000 बैठती है.

Kavya Maran buys RCB cricketer in middle of IPL 2025, his name is…

काव्या मारन की पढ़ाई

काव्या मारन ने स्टेला मारिस कॉलेज, चेन्नई से अपनी अंडग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से अपना एमबीएस पूरा किया. उनकी बिजनेस की पढ़ाई ने उन्हें लीडरशिप मे आगे बढ़ने में मदद की. खास तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद को आगे बढ़ाने में.साल 2018 में टीम की बागडोर संभालने के बाद से वह फैसले लेने में ऐक्टिव रूप से शामिल रही हैं. आईपीएल नीलामी में भी वह सबसे आगे नजर आती हैं. साथ ही टीम के मैचों के दौरान भी वह हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं.

SRH Retainers

किसके लिए चलाएगी काव्या मारन की टीम RTM का तीर

काव्या मारन की निजी संपत्ति कितनी है

काव्या के पिता कलानिधि मारन का बिजनेस बहुत बड़ा है. लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक काव्या की निजी संपत्ति करीब 410 करो़ड़ रुपये है. मारन परिवार की कुल नेटवर्त 20000 करोड़ के करीब बताई जाती है.

सनराइजर्स की कीमत कितनी

आज सनराइजर्स हैदराबाद की कीमत कितनी है यह बात तो सामने नहीं आई है. लेकिन साल 2012 में इस टीम को सन टीवी ने 85.05 करोड़ रुपये सालाना की कीमत पर डेक्कन चार्जर्स का अनुबंध रद्द होने के बाद खरीदा था. सीईओ होने के साथ-साथ काव्या मारन ने इस फ्रैंचाइजी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है.

सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट सस्पेंड

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स के लिए मुश्किलें बढ़ गईं. टीम का आधिकारिक एक्स अकाउंट सस्पेंड हो गया. एक पॉप-अप पर मेसेज आ रहा है कि यह अकाउंट सस्पेंड हो गया है. क्योंकि इसने एक्स के नियमों का उल्लंघन किया है.

Trending This Week