- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- इंग्लैंड से भारत वापस लौटा यह तेज गेंदबाज, निजी कारणों से लिया फैसला
इंग्लैंड से भारत वापस लौटा यह तेज गेंदबाज, निजी कारणों से लिया फैसला
Published On Jul 29, 2025, 06:07 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2025, 06:07 PM IST
भारतीय तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और चार विकेट चटकाए थे.
खलील अहमद ने एसेक्स का साथ छोड़ा
भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ खलील अहमद ने निजी कारणों से मौजूदा चैंपियनशिप में सिर्फ़ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के साथ अपना कार्यकाल बीच में ही समाप्त कर दिया है.
दो महीने के कार्यकाल के लिए किया था अनुबंध
खलील ने शुरुआत में दो महीने के कार्यकाल के लिए क्लब के साथ अनुबंध किया था, जिसके तहत वह छह प्रथम श्रेणी मैच – एसेक्स के प्रथम श्रेणी सत्र के शेष और साथ ही वनडे कप में अधिकतम 10 संभावित लिस्ट ए मैच खेल सकते थे. वह एसेक्स के साथ सितंबर के अंत तक जुड़े रहते, लेकिन उन्होंने सिर्फ दो मैच खेले और 64.50 की औसत से चार विकेट लिए.
एसेक्स ने खलील के फैसले का किया समर्थन
एसेक्स ने एक बयान में कहा, हालांकि हम उनके (खलील) जाने से निराश हैं, लेकिन हम खलील के फ़ैसले का पूरा समर्थन करते हैं और हमारे साथ बिताए समय में उनके योगदान के लिए उनके आभारी हैं.
भारत ए के लिए किया था शानदार प्रदर्शन
क्लब ने जून में उनके अनुबंध की घोषणा की थी, जब उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ़ लाल गेंद के मैच में भारत ए के लिए 70 रन देकर 4 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था.
भारत के लिए खेले हैं 11 वनडे और 18 टी-20 मैच
भारत के लिए आखिरी बार 2019 में वनडे मैच खेलने वाले खलील ने 11 वनडे मैचों में 31.00 की औसत से 15 विकेट लिए हैं.18 टी-20 मैच में उनके नाम 16 विकेट है. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था.