• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • मैच जिताऊ पारी में केएल राहुल ने किया कमाल, 3 हजारी बन खास लिस्ट में हुए शामिल

Champions Trophy 2025: IND vs AUS मैच जिताऊ पारी में केएल राहुल ने किया कमाल, 3 हजारी बन खास लिस्ट में हुए शामिल

Edited By : Bharat Malhotra | Mar 05, 2025, 06:35 AM IST

Published On Mar 05, 2025, 06:35 AM IST

Last UpdatedMar 05, 2025, 06:35 AM IST

केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर अहम साझेदारी की और भारतीय टीम को जीत दिलाने में मदद की. राहुल ने इस पारी के दौरान वनडे इंटरनेशनल में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए.

1 /6

क्या रहा मैच का हाल

भारत के लिए विराट कोहली ने 84 रन बनाए. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर 45 रन बनाए. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 34 गेंद पर 42 रन बनाए. इसके साथ ही इस बल्लेबाज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह भारत के लिए सबसे तेजी से 3000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. हम देखते हैं कि भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेजी से 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं.

2 /6
Shikhar Dhawan

शिखर धवन

भारत के पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सिर्फ 72 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे. वह भारत के लिए कम से कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं.

3 /6
Virat Kohli

विराट कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 75वीं पारी में 3000 रन पूरे किए थे.

4 /6

केएल राहुल

भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर की 78वीं पारी में 3000 रन पूरे किए. राहुल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

5 /6
Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने वनडे करियर की 79वीं पारी में 3000 रन पूरे किए.

6 /6
Sourav Ganguly

सौरभ गांगुली

भारत के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने अपने वनडे करियर की 82वीं पारी में 3000 रन पूरे किए थे. वह भारत के लिए सबसे तेजी से 3000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं.