• Home
  • Photos
  • KL Rahul ने रच दिया इतिहास, आईपीएल के इतिहास के 7 सबसे बड़े स्कोर

IPL 2026: KL Rahul ने रच दिया इतिहास, आईपीएल के इतिहास के 7 सबसे बड़े स्कोर

Edited By : Bharat Malhotra | Apr 25, 2026, 06:29 PM IST

Published On Apr 25, 2026, 06:29 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 06:29 PM IST

KL Rahul ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन की पारी खेली. यह आईपीएल के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर है.

1 /7

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली. 66 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे. यह आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है.

2 /7

ब्रेंडन मैकलम

आईपीएल के इतिहास के पहले ही मैच में 18 अप्रैल 2008 को ब्रैंडन मैकलम ने 158 रन की नाबाद पारी खेली थी. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 73 गेंदों का सामना किया था. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे.

3 /7

केएल राहुल

केएल राहुल ने 25 अप्रैल को इतिहास रच दिया. वह आईपीएल के इतिहास में 150 रन का स्कोर पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंद पर 152 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए.


4 /7

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के इस स्टार बल्लेबाज ने 12 अप्रैल 2025 को 141 रन की पारी खेली थी. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए यह स्कोर बनाया था. अभिषेक ने उस पारी में 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे.

5 /7

क्विंटन डि कॉक

क्विंटन डि कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 140 रन की पारी खेली थी. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 70 गेंद की पारी में 10 चौके और इतने ही छक्के लगाए थे. यह मुकाबला 18 मई 2022 को खेला गया था.

6 /7

अभिषेक शर्मा

इस लिस्ट में एक बार फिर अभिषेक शर्मा का नाम आता है. अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 अप्रैल 2026 को 68 गेंद पर 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए थे.

7 /7

एबी डि विलियर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस स्टार खिलाड़ी ने 10 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर नाबाद 133 रन की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 59 गेंद का सामना किया. अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे.