×

IPL में प्लेऑफ में ऐसा रहा है RR, RCB, KKR और SRH का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. RCB ने अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में CSK को 27 रनों से हराया.

IPLV

PIC- @IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने IPL 2024 के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बनी. कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं. आइए जानते हैं चारों टीमों का प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन….

IPL के इतिहास में 9वीं बार आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई. आरसीबी 3 बार IPL फाइनल (2009, 2011, 2016) तक पहुंची है लेकिन तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, 8 बार कोहली की टीम का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हुआ है.

KKR Win
(Image credit-IPL/bcci)

कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. कोलकाता की टीम 8वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है. 3 बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली KKR 2 बार IPL का खिताब जीत चुकी है और दोनों ही बार गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे. आखिरी बार KKR IPL 2021 के फाइनल में पहुंची थी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी.


सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2013 से डेब्यू हुआ और पहले ही सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई. SRH की टीम अब तक 7 बार प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं. 2 बार टीम ने फाइनल तक का सफर किया है जिसमें से एक बार खिताब उठाने में कामयाब रही है. SRH ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में IPL 2016 का खिताब अपने नाम किया था. वहीं, 2018 में केन विलियमसन की कप्तानी में टीम रनरअप रही थी. 2 सीजन के बाद हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम छठी बार IPL प्लेऑफ में पहुंची है. साल 2008 में IPL के पहले सीजन का खिताब अपने नाम करने वाली राजस्थान दूसरे खिताब के लिए लंबे समय से तरस रही है. राजस्थान की टीम IPL 2022 के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों हार गई थी. इस सीजन उसके पास खिताबी सूखे को समाप्त करने का शानदार मौका है.

Trending This Week