• Home
  • Photos
  • 'किसी को भी ड्रॉप करो लेकिन...', इस खिलाड़ी के पक्ष में उतरे अश्विन

ENG vs IND: 'किसी को भी ड्रॉप करो लेकिन...', इस खिलाड़ी के पक्ष में उतरे अश्विन, दिल खोलकर की तारीफ

Edited By : Bharat Malhotra | Jul 02, 2025, 12:29 PM IST

Published On Jul 02, 2025, 12:29 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2025, 12:29 PM IST

ENG vs IND: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के लिए कप्तान शुभमन गिल को एक सलाह दी है. अश्विन का कहना है कि भारतीय टीम को चाहे किसी भी खिलाड़ी को ड्रॉप करना पड़े लेकिन उसे कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल करना चाहिए.

1 /7

रविचंद्रन अश्विन ने उठाए गंभीर और गिल पर सवाल

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पारी में 20 विकेट लेने की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं.

2 /7

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की गेंदबाजी रही थी असफल

इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम 371 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई थी. जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज पहली पारी में अंग्रेजों को मुश्किल में नहीं डाल सका. बुमराह ने पहली पारी में पांच विकेट लिए. हालांकि दूसरी पारी में वह कोई भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाए. इसके साथ ही रविंद्र जडेजा पर भी सवाल उठे. मैच के पांचवें दिन बाएं हाथ का यह स्पिनर पिच से मदद नहीं ले सका. खास तौर पर बेन डकेट के ऑफ स्टंप के बाहर रफ का जडेजा से बेहतर लाभ उठाने की उम्मीद थी. लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके.

3 /7

कुलदीप यादव के पक्ष में रविचंद्रन अश्विन

कई जानकारों का कहना है कि भारत को बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए कुलदीप यादव को टीम में शामिल करना चाहिए. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप की कमी भारत को लीड्स में भी खली थी. खुद कप्तान शुभमन गिल भी मान चुके हैं कि भारत के पास अगर लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन दो स्पिनर होते तो मैच का नतीजा कुछ अलग हो सकता था. अश्विन का मानना है कि कुलदीप भारत को सीरीज में दो-तीन टेस्ट मैचों में जीत दिला सकते हैं.


4 /7

अश्विन ने कहा- कुलदीप को मिलना चाहिए मौका

अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कहा, ‘गौतम और गिल के 20 विकेट लेने की प्रतिबद्धता पर वाकई सवाल हैं. यह टेस्ट हमें यह दिखा देगा. अगर आप वाकई इसे लेकर गंभीरता से प्रतिबद्ध हैं तो कुलदीप को मौका मिलना चाहिए.’

5 /7

जिस मर्जी को बाहर करो- कुलदीप को दो मौका

उन्होंने आगे कहा, ‘कुलदीप को खेलना ही चाहिए. अगर पिच पर ज्यादा घास नहीं है, कुलदीप को खेलना ही चाहिए. जिसे आपका दिल चाहे उसे ड्रॉप करें लेकिन कुलदीप को खेलना ही चाहिए. अगर वह खेलते हैं तो इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज इतने रन नहीं बना पाएंगे. कुलदीप चूंकि परेशानियां खड़ी करेंगे इस वजह से वह आपको दो-तीन टेस्ट मैच जीतकर देंगे.’

6 /7
Kuldeep Yadav

अक्टूबर 2024 से नहीं खेला है टेस्ट

कुलदीप ने भारत के लिए अक्टूबर 2024 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला. भारत ने पहले टेस्ट में सिर्फ एक स्पिनर रविंद्र जडेजा के साथ उतरने का फैसला किया. हालांकि, अगर भारत के हालिया प्रैक्टिस सेशन को देखें तो ऐसा लगता है कि कुलदीप को सीरीज के इस दूसरे टेस्ट में जगह मिल सकती है.

7 /7
Image: Twitter

एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड

एजबेस्टन में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच 1967 में खेला था. तब से लेकर अब तक इस स्टेडियम पर भारत ने आठ टेस्ट मैच खेले हैं और उसे एक भी जीत नहीं मिली है. साल 1986 में हुए मुकाबला ड्रॉ रहा था. इसके अलावा सात मैचों में भारत को हार मिली है. क्या शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इस सिलसिले को तोड़ पाएगी?