×

वर्ल्ड चैंपियन कुलदीप यादव बनेंगे दूल्हा, आ गई शादी की तारीख, जानें क्या करती है होने वाली दुल्हनियां ?

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और दोनों ही कानपुर की रहने वाले हैं. वंशिका ने कानपुर के सेंट मैरी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की है.

Kuldeep Yadav Marriage

Kuldeep Yadav Marriage

Kuldeep Yadav to Marry Vanshika on March 14: भारतीय टीम से स्पिनर और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अब कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे. शादी की तारीख भी तय हो चुकी है.

Kuldeep Marriage
Kuldeep Marriage

14 मार्च को होगी कुलदीप यादव की शादी

कुलदीप यादव की शादी की तारीख 14 मार्च 2026 तय हुई है. शादी उत्तराखंड के मसूरी में एक लग्जरी रिसॉर्ट में होगा. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

Kuldeep Yadav Vanshika
Kuldeep Yadav Vanshika

बचपन के दोस्त हैं कुलदीप और वंशिका

कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और दोनों ही कानपुर की रहने वाले हैं. कुलदीप और वंशिका का घर भी आसपास ही है. कुलदीप कानपुर के लाल बंगला इलाके में रहते हैं, जबकि वंशिका का घर वहां से महज तीन किलोमीटर दूर श्याम नगर में है. वंशिका के पिता योगेश सिंह एलआईसी में अधिकारी हैं. दोनों ने इस शादी को यादगार बनाने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग वेन्यू चुना.

Kuldeep yadav wedding
Kuldeep yadav wedding


लखनऊ में होगा रिसेप्शन, जुटेंगे कई वीवीआईपी

शादी के बाद 17 मार्च 2026 को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन होगा, यह रिसेप्शन होटल सेंट्रम में आयोजित किया जाएगा. इसमें कई वीवीआईपी शामिल होंगे, जिसमें कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं. इसके अलावा लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में बीसीसीआई अधिकारियों के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं.

Kuldeep yadav marriage with childhood friend
Kuldeep yadav marriage with childhood friend

जून 2025 में हुई थी सगाई

कुलदीप और वंशिका की सगाई जून 2025 में लखनऊ में हुई थी. यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम और टी20 विश्व कप की वजह से इसे टाल दिया गया था.

Kuldeep yadav with Vanshika
Kuldeep yadav with Vanshika

क्या करती है कुलदीप की होने वाली दुल्हनियां ?

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका ने कानपुर के सेंट मैरी कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की है और उसके बाद वह पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई. ऑस्ट्रेलिया में वह पढ़ाई के साथ- साथ जॉब भी कर रही है.

Trending This Week