T20I में एक ओवर में जड़े छह छक्के, युवराज- पोलार्ड की लिस्ट में शामिल हुए कुशल भुर्तेल
Published On Jun 01, 2026, 05:13 PM IST
Last UpdatedJun 01, 2026, 05:13 PM IST
नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने चीन के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े. भुर्तेल ने सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर एशियाई खेल क्वालीफायर के शुरुआती मैच में यह कारनामा किया. वह टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने हैं. टी-20 इंटरनेशनल में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट…
01. युवराज सिंह
युवराज सिंह ने यह कारनामा 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे. टी-20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले युवराज सिंह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे.
02. किरोन पोलार्ड
साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने भी यह कारनामा किया था. पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजया के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े थे.
03. दीपेंद्र सिंह ऐरी
नेपाल के विस्फोटक आलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कतर के खिलाफ साल 2024 में यह कारनामा किया था ,उन्होंने कतर के तेज गेंदबाज कामरान खान के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे.
04. डेरियस विसर
समोआ के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुअतु की टीम के खिलाफ साल 2024 में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का ऐतिहासिक कारनामा किया था. उन्होंने वानुअतु के तेज गेंदबाज नलीन निपीको के ओवर में छह छक्के जड़े थे.
05. मनन बशीर
बुल्गारिया के बल्लेबाज मनन बशीर ने जिब्राल्टर के खिलाफ जुलाई 2025 में यह कारनामा किया था. उन्होंने कबीर मीरपुरी के एक ही ओवर में छह छक्के लगाए थे.
06. कुशल भुर्तेल
नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने मई 2026 में चीन के खिलाफ यह कारनामा किया है. उन्होंने चीन के बाएं हाथ के स्पिनर चेन झूओ यूए के एक ओवर में छह छक्के लगाए.