Lalit Modi reply to SreeSanth Wife: पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को आड़े हाथों लिया था, क्योंकि उन्होंने 2008 आईपीएल स्लैप-गेट विवाद का अनदेखा वीडियो सार्वजनिक किया, यह घटना श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच हुई थी, अब ललित मोदी ने भुवनेश्वरी की आलोचना का जवाब दिया है.
Harbhajan Sreesant
ललित मोदी ने जारी किया था थप्पड़कांड का वीडियो
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पॉडकास्ट के दौरान मोदी और क्लार्क आईपीएल के पुराने किस्सों पर चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान ललित मोदी ने वह अनदेखा क्लिप जारी किया, जिसमें मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आए. इस घटना के चलते हरभजन पर 11 मैचों का प्रतिबंध लगा था.
Lalit Modi on slapgate
मुझसे एक सवाल पूछा गया था, और मैंने सच बता दिया: ललित मोदी
ललित मोदी ने आईएएनएस को बताया, मुझे नहीं पता कि वह (श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी) क्यों नाराज हैं, मुझसे एक सवाल पूछा गया था, और मैंने सच बता दिया, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता, मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं, श्रीसंत विक्टिम थे और मैंने वही कहा, इससे पहले किसी ने मुझसे यह सवाल नहीं किया था, इसलिए जब क्लार्क ने पूछा तो मैंने जवाब दिया.
2008 IPL Slapgate
सिक्योरिटी कैमरा फुटेज से मिला था वीडियो: ललित मोदी
मोदी ने माइकल क्लार्क को यह भी समझाया कि यह क्लिप उनकी सिक्योरिटी कैमरा फुटेज से मिली थी, क्योंकि उस समय ब्रॉडकास्टर ने अपने कैमरे बंद कर दिए थे, वीडियो में दिखता है कि पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को बुलाया और फिर थप्पड़ मार दिया.
Harbhajan Singh
हरभजन ने कई बार सार्वजनिक रूप से मांगी है माफी
हालांकि, हरभजन ने इस घटना के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों ने विवाद को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद दोनों कमेंट्री पैनल और विज्ञापनों में भी नजर आए.
Sreesanth wife
भुवनेश्वरी ने ललित मोदी और माइकल क्लार्क पर साधा था निशाना
इससे पहले, भुवनेश्वरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की आलोचना करते हुए इसे “घृणित, हृदयहीन और अमानवीय” बताया था. भुवनेश्वरी ने लिखा, ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए, श्रीसंत और हरभजन दोनों ही जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं, फिर भी आप पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश कर रहे हैं, बेहद घिनौना, बेरहम और अमानवीय, श्रीसंत ने भी इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को रीशेयर किया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.