• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • सबसे कम रन देकर T20I में 5 विकेट झटकने वाले बॉलर्स, भारत के स्विंग किंग भी लिस्ट में

सबसे कम रन देकर T20I में 5 विकेट झटकने वाले बॉलर्स, भारत के स्विंग किंग भी लिस्ट में

Edited By : Saurav Kumar | Dec 04, 2024, 03:42 PM IST

Published On Dec 04, 2024, 03:42 PM IST

Last UpdatedDec 04, 2024, 03:42 PM IST

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम रन देकर 5 विकेट झटकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट...

1 /5

1. सुफियान मुकीम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी सुफियान मुकीम इस लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल हो गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मुकाबले में सुफियान बल्लेबाजों के लिए अनसुलझी पहले बन गए थे. सुफियान ने मैच में सिर्फ 3 रन देकर पांच बल्लेबाजों का शिकार किया.

2 /5

2. राशिद खान (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के स्टार फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने साल 2017 में आयरलैंड के खिलाफ कहर बरपाते हुए सिर्फ 3 रन देकर टी20 मुकाबले में 5 विकेट झटका था.

3 /5

3. रंगना हेराथ (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने सबसे पहले यानि साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 3 रन देकर टी20 मुकाबले में 5 सफलता अर्जित की थी. वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम रन देकर पांच विकेट लेने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर बने हुए हैं.

4 /5

4. भुवनेश्वर कुमार (भारत)

भारत के स्विंग के बादशाह माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार भी खास लिस्ट में शामिल हैं. भुवी ने साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ स्विंग का जादू दिखाते हुए सिर्फ 4 रन देकर 5 बल्लेबाजों का शिकार किया था.

5 /5

5. उमर गुल (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उम गुल ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी.