अर्शदीप सिंह के नाम आईपीएल में बड़ी उपलब्धि, दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में बनाई जगह
Published On Apr 16, 2026, 09:20 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2026, 09:20 PM IST
अर्शदीप सिंह ने दो लगातार गेंदों पर दो विकेट चटकाए. उन्होंने रियान रिकेल्टन और सूर्य कुमार यादव को आउट किया. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज...
01. ट्रेंट बोल्ट
आईपीएल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के नाम है. ट्रेंट बोल्ट ने 123 मैच में 144 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं.
02. जयदेव उनादकट
भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. आईपीएल में आठ फ्रैंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे जयदेव उनादकट ने 116 मैच में 114 विकेट चटकाए हैं. जयदेव उनादकट आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर, लखनऊ सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वारियर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं.
03. आशीष नेहरा
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल में 88 मैच में 106 विकेट चटकाए हैं और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. आशीष नेहरा ने चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
04. जहीर खान
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का लिस्ट में चौथे नंबर पर है. जहीर खान ने 100 मैच में 102 विकेट चटकाए हैं. जहीर खान आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी का हिस्सा रहे हैं.
05. अर्शदीप सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. अर्शदीप सिंह ने 87 मैच में 102 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने जहीर खान की बराबरी भी कर ली है. अर्शदीप सिंह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं.