IPL 2026 Head Coaches List:आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से होना है. टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. आईपीएल की सभी टीमों ने अपने कोच का ऐलान कर दिया है. आईपीएल 2026 में 10 टीमों के कोच में से सात विदेशी कोच हैं. आईपीएल 2026 के सभी 10 कोच की लिस्ट…
Stephen Fleming
01. स्टीफन फ्लेमिंग (CSK)
स्टीफन फ्लेमिंग लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच हैं. यह उनके कोच के रूप में 18वां सीजन है. पहली बार 2009 में उन्होंने बतौर कोच कार्यभार संभाला था. यह आईपीएल इतिहास के सबसे लंबी कोचिंग टेन्योर में से एक है. उनके मार्गदर्शन में CSK ने पांच IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग T20 जीते हैं. वे 2026 सीजन में भी चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ ही अपना कार्यकाल जारी रखेंगे.
Mahela Jayawardene
02. महेला जयवर्धने (MI)
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में एक और कार्यकाल के लिए बने रहेंगे. वह आईपीएल 2026 सीजन में खिताब की सूखे को खत्म करने की कोशिश करेंगे. वह IPL 2017 में पहली बार मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने, रिकी पोंटिंग की जगह उन्होंने कमान संभाली. 2017, 2019 और 2020 में उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता. 2022 तक उन्होंने कोच का पदभार संभाला था. 2022 में वह मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस/क्रिकेट बन गए, जहां उन्होंने MI की सभी फ्रेंचाइजी (IPL, ILT20, SA20, MLC) के लिए काम किया. अक्टूबर 2024 में MI ने उन्हें वापस फिर से हेड कोच नियुक्त किया है.
Andy flower
03. एंडी फ्लावर (RCB)
जिम्बाब्वे के दिग्गज और पूर्व इंग्लैंड कोच एंडी फ्लावर आगामी आईपीएल 2026 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुख्य कोच के रूप में काम करते रहेंगे. IPL 2024 से पहले उन्हें टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया था, फ्लावर को तीन साल का शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट दिया गया और साल 2025 में उन्होंने आरसीबी का खिताबी सूखा खत्म करवाया और पहली आईपीएल ट्रॉफी दिलवाई.
Abhishek Nayar
04. अभिषेक नायर (KKR)
तीन बार के आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अभिषेक नायर को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। नायर आईपीएल 2025 अभियान के समापन के बाद चंद्रकांत पंडित के स्थान पर आए हैं। खास बात यह है कि नायर पिछले साल भारतीय टीम के सहायक कोच पद से हटाए जाने के बाद KKR में सपोर्ट स्टाफ के रूप में शामिल हुए थे. वह लंबे समय से केकेआर से जुड़े रहे हैं. साल 2018 IPL सीजन के बाद अभिषेक नायर को KKR अकादमी का मेंटर और हेड कोच नियुक्त किया गया था. वह खिलाड़ियों के विकास, टैलेंट और परफॉर्मेंस में योगदान देते थे. उन्होंने रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे युवा टैलेंट को पहचान दी. नायर के मार्गदर्शन में केकेआर की नजरें चौथे खिताब जीतने पर होगी.
Kumar Sangakkara
05. कुमार संगकारा (RR)
राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा को आईपीएल 2026 सीजन के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. इसके साथ ही वे क्रिकेट डायरेक्टर की भूमिका भी जारी रखेंगे. संगकारा ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है. कुमार संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक रॉयल्स के मुख्य कोच रह चुके हैं, जिस दौरान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. उनके नेतृत्व में रॉयल्स ने आईपीएल 2022 फाइनल में जगह बनाई और 2024 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया.
Ashish Nehra
06. आशीष नेहरा (GT)
आईपीएल विजेता कोच आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस में अपना कार्यकाल जारी रखने के लिए तैयार हैं. आशीष नेहरा की कोचिंग में गुजरात टाइटंस पिछले कुछ वर्षों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आगामी आईपीएल 2026 सीजन में एक और खिताब जीतने की कोशिश करेगी. जनवरी 2022 में जब गुजरात टाइटंस IPL की नई फ्रेंचाइजी के रूप में बनी, तब आशीष नेहरा को इसका पहला हेड कोच नियुक्त किया गया. उनके नेतृत्व में गुजरात टाइटंस ने डेब्यू सीजन में ही IPL खिताब जीता. वह IPL जीतने वाले पहले भारतीय मुख्य कोच बने.
Ricky Ponting on Shreyas Iyer
07. रिकी पोंटिंग (PBKS)
ऑस्ट्रेलिया के तीन बार विश्व कप विजेता रिकी पोंटिंग 2025 के सफल सीजन के बाद पंजाब किंग्स के कोच के रूप में जारी रहेंगे. उनके मार्गदर्शन में पंजाब किंग्स ने आखिरकार प्लेऑफ का सूखा खत्म किया और 2025 के फाइनल में जगह बनाई, हालांकि फाइनल में टीम को आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वे IPL में सबसे अनुभवी कोचों में से एक हैं, जो टीम को स्थिरता, रणनीति और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टाइल लाते हैं.
daniel vettori
08. डेनियल विटोरी (SRH)
पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान डेनियल विटोरी आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुख्य कोच बने रहेंगे. विटोरी की कोचिंग में SRH ने पिछले कुछ वर्षों में रोमांचक क्रिकेट खेला है. IPL 2024 में उन्होंने SRH को रनर-अप बनाया. इनके मार्गदर्शन में टीम ने आक्रामक बैटिंग पर फोकस किया और हाई-स्कोरिंग गेम्स में मजबूत दिखी. डेनियल विटोरी से एक बार फिर टीम को बड़ी उम्मीद होगी.
Hemang Badani
09. हेमांग बदानी (DC)
हेमांग बदानी की कोचिंग में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन की शानदार शुरुआत की थी, जिसमें लगातार चार जीत हासिल कीं. हालांकि, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली DC अपनी जीत की लय बरकरार नहीं रख पाई और आखिरकार आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. बदानी आईपीएल 2026 सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में जारी रखेंगे और टीम को इनके मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
Justin Langer
10. जस्टिन लैंगर
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर आईपीएल 2026 में भी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कोच बने रहेंगे, जिसमें भारत अरुण नए गेंदबाजी कोच के रूप में और कार्ल क्रो स्पिन सलाहकार के रूप में आईपीएल 2026 सीजन के लिए शामिल किया गया है. लैंगर फिटनेस, डिसिप्लिन और क्लियर गेम प्लान पर जोर देते हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की स्टाइल से प्रेरित है. पहली बार 2023 में उन्हें कोच का पद दिया गया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.