• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • सबसे लंबे समय तक T20I खेलने वाले प्लेयर्स, टॉप पर भारत नहीं बांग्लादेश का दिग्गज खिलाड़ी

सबसे लंबे समय तक T20I खेलने वाले प्लेयर्स, टॉप पर भारत नहीं बांग्लादेश का दिग्गज खिलाड़ी

Edited By : Saurav Kumar | Mar 24, 2025, 05:32 PM IST

Published On Mar 24, 2025, 05:32 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2025, 05:32 PM IST

टी20 इंटरनेशनल में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के सिर्फ 1 खिलाड़ी का नाम है.

1 /5

1. शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं. शाकिब अल हसन ने टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के लिए 17 साल 209 दिन तक खेला है.

2 /5

2. सीन विलियम्स

जिम्बाब्वे के स्टार खिलाड़ी सीन विलियम्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. सीन ने जिम्बाब्वे के लिए 17 साल 166 दिन तक टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

3 /5

3. महमुदुल्लाह रियाद

बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर महमुदुल्लाह रियाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. महमुदुल्लाह ने बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में 17 साल 41 दिन तक प्रतिनिधित्व किया है.

4 /5

4. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी लंबे समय तक टी20 फॉर्मेट में हिस्सा लिया है. रोहित शर्मा ने भारत के लिए 16 साल 284 दिन तक टी20 इंटरनेशनल खेला है.

5 /5

5. कोलिन्स ओबुयो

केन्या के खिलाड़ी कोलिन्स ओबुया ने भी लंबे तक टी20 इंटरनेशनल खेला है. कोलिन्स ने 16 साल 204 दिन तक इस फॉर्मेट को खेला है.