×

2083 दिन बाद जो रूट ने ODI में जड़ा शतक, इस लिस्ट में हुए शामिल

जो रूट ने 2019 में इंग्लैंड के लिए वनडे वर्ल्ड कप में शतक लगाया था, उसके छह बाद जो रूट ने वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा है.

Joe Root Century

Joe Root Century

Longest gap between centuries for England in odis: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली. इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 53वां शतक है. इस शतक के साथ उन्होंने दिग्गज ब्रायन लारा (53 शतक) की बराबरी कर ली है. जो रूट के वनडे करियर का यह 17वां शतक है. जो रूट का वनडे में यह शतक 2083 दिन बाद आया है. इसके साथ ही उन्होंने खास लिस्ट में जगह बनाई है. वनडे में इंग्लैंड के लिए शतकों के बीच सबसे लंबा अंतराल…

Allan Lamb
(Image credit- ICC X)

01. एलेन लैम्ब

साउथ अफ्रीका के जन्में इंग्लैंड के क्रिकेटर एलन लैम्ब की वनडे सेंचुरी के बीच का अंतर सबसे बड़ा था. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान एलन लैम्ब ने वनडे में 2177 दिन बाद शतक लगाया है. 1983 में शतक लगाने के बाद उन्होंने अगला शतक 1989 में लगाया.

Joe Root
(Image credit- ICC X)

02. जो रूट

जो रूट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर जो रूट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2083 दिन बाद लगाया है. नवंबर 2019 में शतक जड़ने के बाद जो रूट ने फरवरी 2025 में वनडे में शतक लगाया.

Alec stewart
(Image credit- ICC X)


03. एलेक स्टीवर्ट

एलेक स्टीवर्ट इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट ने 1833 दिन के गैप के बाद वनडे में शतक लगाया था. एलेक स्टीवर्ट ने 1992 में शतक जड़ने के बाद अगला वनडे शतक 1997 में जड़ा था.

Graham Gooch
(Image credit- ICC X)

ग्राहम गूच

इंग्लैंड के दिग्गज ग्राहम गूच भी इस लिस्ट में शामिल हैं. ग्राहम गूच ने 1742 दिन के लंबे इंतजार के बाद वनडे क्रिकेट में सेंचुरी लगाई थी. ग्राहम गूच ने 1980 में वनडे शतक लगाने के बाद अगला शतक 1985 में लगाया था.

Joe Root
(Image credit- ICC X)

जो रूट का वनडे करियर

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 176 वनडे मैच खेले हैं. 176 वनडे मैच की 165 इनिंग में 48.04 की औसत से जो रूट ने 6822 रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे में 17 शतक और 41 अर्धशतक है.

Trending This Week