• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • 2520 दिन बाद आईपीएल में करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक, खास लिस्ट में बनाई जगह

2520 दिन बाद आईपीएल में करुण नायर ने जड़ा अर्धशतक, खास लिस्ट में बनाई जगह

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 14, 2025, 04:17 PM IST

Published On Apr 14, 2025, 04:17 PM IST

Last UpdatedApr 14, 2025, 04:17 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 40 गेंद में 89 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 05 छक्के लगाए.

1 /5
Karun Nair

01. करुण नायर

भारत के करुण नायर ने 20 मई 2018 को आईपीएल में अर्धशतक लगाया था, इसके 2520 दिन लगभग सात साल बाद 13 अप्रैल 2025 को उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. आईपीएल के इतिहास में यह दो अर्धशतकों के बीच सबसे लंबा गैप है.

2 /5
Travis-Head

02. ट्रैविस हेड

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ट्रैविस हेड ने भी 2516 दिन लगभग सात साल के गैप के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया था. ट्रैविस हेड ने सात मई 2017 को आईपीएल में अर्धशतक लगाने के बाद अगला अर्धशतक 27 मार्च 2024 को लगाया था.

3 /5
(Image credit- X)

03. ऋद्धिमान साहा

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के आईपीएल के दो अर्धशतक में 2191 दिन का गैप था. तीन मई 2008 के बाद उन्होंने अगला अर्धशतक तीन मई 2014 को जड़ा था.

4 /5
(Image credit- X)

04. ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. ब्रावो के दो आईपीएल अर्धशतक के बीच 2168 दिन का गैप था. 12 मई 2009 के बाद ड्वेन ब्रावो ने 19 मई 2015 को आईपीएल में अर्धशतक लगाया था.

5 /5
(Image credit- X)

05. दीपक हूडा

भारत के दीपक हूडा लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. दीपक हूडा के दो आईपीएल अर्धशतक के बीच 2030 दिन का गैप है. 12 अप्रैल 2015 के बाद उन्होंने 01 नवंबर 2020 को आईपीएल में अर्धशतक लगाया था.