• Home
  • Photos
  • टेस्ट क्रिकेट में साल 2001 के बाद सबसे लंबा स्पेल डालने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में साल 2001 के बाद सबसे लंबा स्पेल डालने वाले गेंदबाज

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 12, 2024, 04:54 PM IST

Published On Aug 12, 2024, 04:54 PM IST

Last UpdatedAug 12, 2024, 04:54 PM IST

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में लगातार 240 गेंदें डाली.

1 /5

01. रे प्राइस

रेमंड विलियम प्राइस जिम्बाब्वे के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं, बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करने वाले रे प्राइस ने साल 2001 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे लंबा स्पेल फेंका था. उन्होंने लगातार 252 गेंद (42 ओवर) डाला था. (Image credit- X)

2 /5

02. केशव महाराज

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे लंबा स्पेल फेंका. उन्होंने लगातार 240 गेंद (40 ओवर) डाले. रे प्राइस के बाद टेस्ट क्रिकेट में यह सबसे लंबा स्पेल है. (Image credit- X)

3 /5

03. हरभजन सिंह

भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. हरभजन सिंह ने श्रीलंका के खिलाफ 2008 में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 234 गेंद (39 ओवर) डाला था. (Image credit- X)


4 /5

04. मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. मुरलीधरन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. मुरलीधरन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में लगातार 228 गेंद (38 ओवर) डाले थे. (Image credit- X)

5 /5

05. रे प्राइस

जिम्बाब्वे के रेमंड प्राइस इस लिस्ट मे एक बार फिर से पांचवें नंबर पर मौजूद हैं. रे प्राइस ने साल 2003 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 228 गेंद (38 ओवर) डाले. (Image credit- X)