- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट में बने सबसे कम स्कोर, श्रीलंका नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट में बने सबसे कम स्कोर, श्रीलंका नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
Published On Nov 28, 2024, 06:57 PM IST
Last UpdatedNov 28, 2024, 06:57 PM IST
दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट में बने सबसे कम टोटल की लिस्ट....
1. दक्षिण अफ्रीका (30 रन)
दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट में सबसे कम टोटल बनाने के मामले में खुद मेजबान टीम पहले नंबर पर आती है. अफ्रीकी टीम साल 1896 में इंग्लैंड के खिलाफ गैबराहा के मैदान पर सिर्फ 30 पर सिमट गई थी.
2. दक्षिण अफ्रीका (35 रन)
साल 1899 में दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर अपने ही मैदान पर शर्मसार हुई थी. दरअसल, इंग्लैंड के सामने अफ्रीकी टीम केपटाउन टेस्ट की एक पारी में महज 35 रन पर ढ़ेर हो गई थी.
3. श्रीलंका (42 रन)
श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. श्रीलंकाई टीम आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में सिर्फ 42 रन पर सिमट गई. यह अफ्रीकी धरती पर किसी विदेशी टीम का सबसे छोटा टोटल है.
4. न्यूजीलैंड (45 रन)
न्यूजीलैंड की टीम भी अफ्रीकी सरजमीं पर काफी सस्ते में सिमट चुकी है. केपटाउन में साल 2013 में हुए टेस्ट मैच में कीवी टीम अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने महज 45 रन बना सकी थी.
5. दक्षिण अफ्रीका (47 रन)
साल 1889 में केपटाउन टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम टेस्ट की एक पारी में सिर्फ 47 रन बना सकी थी. यह अफ्रीकी धरती पर टेस्ट में बना पांचवां सबसे कम स्कोर था.