• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • केएल राहुल- संजीव गोयनका विवाद का पूरा सच सामने आया, LSG के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

केएल राहुल- संजीव गोयनका विवाद का पूरा सच सामने आया, LSG के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 28, 2025, 08:24 PM IST

Published On Apr 28, 2025, 08:24 PM IST

Last UpdatedApr 28, 2025, 08:24 PM IST

LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में तीखी बहस देखने को मिला था, दोनों के बीच हुई बातचीत का लखनऊ सुपरजायंट्स के पूर्व खिलाड़ी ने खुलासा किया है.

1 /5
KL Rahul

केएल राहुल का टीम पर था कंट्रोल

अमित मिश्रा ने कहा साल 2024 में लखनऊ सुपरजांयट्स की टीम पर केएल राहुल का पूरी तरह कंट्रोल था. अमित मिश्रा ने क्रिकबज पर कहा, पिछले साल जब मैंने जस्टिन लैंगर से बात की थी, तो उन्होंने कहा था कि केएल सब कुछ कंट्रोल कर रहे थे. वह प्लेइंग इलेवन तय करने से लेकर रणनीति बनाने तक सब कुछ कर रहे थे.

2 /5
Amit-Mishra

इस साल अलग है परिस्थिति: अमित मिश्रा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा, इस साल मुझे ऐसा नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा, इस बार निर्णय लेने की प्रक्रिया ज्यादा लोगों के बीच साझा हो रही है. ऋषभ पंत डगआउट में जहीर खान से बातचीत कर रहे थे, वहीं दिग्वेश राठी भी लैंगर के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे. यह बदलाव इस बात का संकेत है कि कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ की राय को भी अब ज्यादा अहमियत दी जा रही है.

3 /5
Sanjiv Goenka

संजीव गोयनका पर क्या बोले अमित मिश्रा ?

LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच मैदान पर हुई गर्मा-गर्म बहस पर भी अमित मिश्रा ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, जहां तक मालिकों की बात है, मैंने कभी महसूस नहीं किया कि वे बहुत ज्यादा हावी हो रहे थे. मालिक हमेशा सकारात्मक रवैया रखते थे और लॉकर रूम में कभी भी आवाज नहीं उठाई.

4 /5
Amit-Mishra

मीडिया ने शायद चीजों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया: मिश्रा

अमित मिश्रा ने कहा, मुझे लगता है कि मीडिया ने शायद चीजों को थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. उन्होंने कहा कि मीडिया ने फ्रेंचाइजी मालिकों से अपेक्षाएं बहुत ज्यादा बढ़ा दी थीं, जिससे मैदान पर कुछ भ्रम की स्थिति बन गई.

5 /5
Sanjeev Goenka and KL Rahul

राहुल और गोयनका के बीच क्या हुई थी बातचीत

अमित मिश्रा ने केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बातचीत का भी खुलासा किया. अमित मिश्रा ने कहा, हम कोलकाता और हैदराबाद में मैच हारे थे. कोई भी मालिक होता तो कहता कि आप फाइट तो करें. फाइट करके देखिए, बाकी कोई दिक्कत नहीं है.