- Home
- News
- Axar Patel reveals his favourite catch from the semi-final clash against England Watch Video
VIDEO: ब्रूक या विल जैक्स, कौन सा कैच है अक्षर का फेवरेट, मैच के बाद खुद किया खुलासा
मैच में अपनी फील्डिंग से प्रभावित करने वाले अक्षर पटेल ने कहा कि इस पूरे मैच के दौरान ऐसा लग रहा था मानो गेंद उनका पीछा कर रही हो.
Published On Mar 06, 2026, 04:18 PM IST
Last UpdatedMar 06, 2026, 04:18 PM IST
Axar patel catch
संजू सैमसन की धमाकेदार पारी के बाद आखिरी ओवर में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय उप कप्तान अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की सात रन की रोमांचक जीत में बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का शानदार नमूना पेश किया और उन्होंने कहा कि इस पूरे मैच के दौरान ऐसा लग रहा था मानो गेंद उनका पीछा कर रही हो.भारत में सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले 13 कैच छोड़े थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उसके क्षेत्ररक्षकों ने अच्छा प्रदर्शन किया.
अक्षर पटेल ने खेल के दो अलग-अलग लेकिन महत्वपूर्ण चरणों में खतरनाक हैरी ब्रुक और विल जैक्स को आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अक्षर ने कवर पोजीशन से 24 मीटर पीछे दौड़कर शानदार कैच लेकर ब्रूक को पवेलियन भेजा, इसके बाद अर्शदीप सिंह की वाइड फुल टॉस गेंद को जैक्स ने डीप पॉइंट की ओर खेला, अक्षर ने अपनी बाईं ओर दौड़कर गेंद को लपका लेकिन सीमा रेखा पर संतुलन नहीं बना पाने के कारण उन्होंने उसे शिवम दुबे की तरफ उछाल दिया.
हैरी ब्रूक का कैच मेरा फेवरेट कैच: अक्षर
अक्षर ने कहा, जब मैंने हैरी ब्रूक का कैच लिया तो वह बहुत अच्छा कैच था, वह मुश्किल कैच था, लेकिन अगर आप मैच की स्थिति और इंग्लैंड के बल्लेबाजों की बल्लेबाजी को देखें तो विल जैक्स का कैच बहुत महत्वपूर्ण था जिससे उनकी साझेदारी टूट गई. उन्होंने कहा, अगर आप मुझसे फील्डिंग के लिहाज से पूछें तो हैरी ब्रूक का कैच ज्यादा मुश्किल था, आज मुझे लगा कि गेंद मेरा पीछा कर रही है.
अक्षर ने तब जैक्स को आउट करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जब वह जैकब बेथेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे थे.
फाइनल में खेलने का है अक्षर को भरोसा
अक्षर को बीच में दो मैच में बाहर रखा गया लेकिन इस ऑलराउंडर को पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में खेलेंगे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है इसीलिए मैंने वे दो मैच नहीं खेले (क्योंकि मुझे फाइनल खेलना था)। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसका मैं इतने वर्षों से इंतजार कर रहा था कि आप अपने परिवार के सामने घरेलू मैदान पर मैच खेलें, यह बहुत गर्व का क्षण होता है, मेरा बेटा पहली बार मुझे मैदान पर खेलते हुए देखेगा और यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे बहुत गर्व है.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/