• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • IPL 2025: अभिषेक ने अपने फायर पावर से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया कायल, दिल खोल कर की तारीफ

IPL 2025: अभिषेक ने अपने फायर पावर से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया कायल, दिल खोल कर की तारीफ

Edited By : Saurav Kumar | Apr 13, 2025, 04:10 PM IST

Published On Apr 13, 2025, 04:10 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2025, 04:10 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के फैन बन गए हैं. उन्होंने अभिषेक के जमकर तारीफ की है.

1 /1

आईपीएल में लगातार चार मैच हारने के बाद, एसआरएच ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक बड़े स्कोर का पीछा रोमांचक अंदाज में किया और पंजाब किंग्स के सामने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

यह मैच पूरी तरह से अभिषेक शर्मा के नाम रहा, जिन्होंने मात्र 55 गेंदों पर 141 रनों की शानदार पारी खेली. इस रिकॉर्ड-तोड़ पारी ने शर्मा को आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार रन-चेज में उन्हें सुर्खियों में ला दिया. हेड ने उनका अच्छा साथ दिया, जिन्होंने 37 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली और हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते हुए 246 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. यह आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है.

बल्लेबाजी में मास्टरक्लास साबित हुए अभिषेक के आक्रामक प्रदर्शन ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम को 246 रनों के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा करने में मदद की, जिससे टीम जोरदार अंदाज में जीत की राह पर लौट आई.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने जियोहॉस्टार पर बातचीत के दौरान कहा कि यह एक शानदार और संतुलित साझेदारी थी.

हेडन ने कहा कि ट्रेविस हेड ने मैच के बाद के साक्षात्कार में बताया कि अभिषेक स्पिनरों का सामना करने के लिए तैयार थे, जबकि मैंने पेस अटैक का सामना किया और खुद को कुछ समय दिया. आप अक्सर टी20 क्रिकेट में ऐसा नहीं सुनते हैं, खासकर बड़े रन चेज के दौरान, जहां एक या दो गेंद भी दबाव बना सकती है. लेकिन यह एक शानदार साझेदारी थी. यह उल्लेखनीय है कि सनराइजर्स हैदराबाद जो सिर्फ तीन घंटे पहले नीचे पायदान पर थी वह इस जीत के बाद तेजी से ऊपर की ओर बढ़ गई.