×

मिशेल स्टार्क से जहीर खान तक- टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मिशेल स्टार्क चोटी के करीब पहुंच गए हैं. देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

Mitchell Starc

Mitchell Starc

ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क ने एशेज 2025 की शानदार शुरुआत की है. शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन उन्होंने सात विकेट अपने नाम किए. उनकी बॉलिंग के दम पर इंग्लैंड की टीम 172 रन पर सिमट गई. हालांकि इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की हालत भी बहुत खराब थी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक उसका स्कोर 9 विकेट पर 121 रन रा था. स्टार्क ने हालांकि गेंदबाजी से कई कीर्तिमान बनाए. वह एशेज में 100 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले पेसर बन गए. इस गैलरी में हम देखेंगे टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पेसर्स के बारे में.

Wasim Akram
(Image credit- ICC X)

1- वसीम अकरम

पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म पेसर हैं. अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट लिए हैं. अकरम का औसत 23.62 का रहा. उन्होंने करियर में 25 बार पारी में 15 विकेट और पांच बार मैच में 10 विकेट लिए.

mitchell starc 100 wickets
mitchell starc 100 wickets cricket australia picture

2- मिशेल स्टार्क

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी के बाद अब मिशेल स्टार्क वसीम अकरम के करीब पहुंच गए हैं. स्टार्क अपना 101वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं और अभी तक वह 412 विकेट ले चुके हैं. उनका औसत 26.70 का है. वह 17 बार पारी में पांच विकेट और दो बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं.

Vaas taking a Test wicket
Chaminda Vaas

TRENDING NOW


3- चमिंडा वास

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने कुल 111 टेस्ट मैच खेले. वास ने इन मैचों में 355 विकेट लिए. इस दिग्गज गेंदबाज का करियर औसत 29.58 का रहा. और उन्होंने 12 बार पारी में पांच विकेट और 2 बार मैच में 10 विकेट लिए.

trent-boult
trent-boult

4- ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड के पेसर ट्रेंट बोल्ट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. बोल्ट ने 78 टेस्ट मैचों में 317 विकेट लिए हैं. बोल्ड ने 27.49 के औसत से गेंदबाजी की है. उन्होंने 10 बार पारी में पांच और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं.

Mitchell Johnson ICC Test Player of The Year Australia pacer Cricketer list

5- मिशेल जॉनसन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर मिशेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट लिए. जॉनसन का औसत 28.40 का रहा. उन्होंने 12 बार पारी में पांच और तीन बार मैच में 10 विकेट लिए.

zaheer-khan-records

zaheer-khan-records

6- जहीर खान

भारत के जहीर खान ने 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट हासिल किए. भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले जहीर का औसत 32.91 का रहा. उन्होंने 11 बार पारी में 5 और एक बार मैच में 10 विकेट हासिल किया.

Neil Wagner

7- नील वैगनर

न्यूजीलैंड के गेंदबाज नील वेगनर ने 64 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों में उन्होंने 260 विकेट लिए. वैगनर ने 27.57 के औसत से गेंदबाजी की. उन्होंने 9 बार पारी में पांच विकेट लिए. वह कभी पारी में 10 विकेट हासिल नहीं कर पाए.

Trending This Week