×

मिथुन मन्हास बने नए BCCI अध्यक्ष, जानें बीसीसीआई की नई टीम में कौन- कौन शामिल हैं ?

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने मन्हास के चुनाव का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड के शीर्ष पद पर एक क्रिकेटर का होना एक सकारात्मक कदम है

Mithun Manhas

Mithun Manhas

Mithun Manhas elected new BCCI president: दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए. मन्हास (45 वर्ष) बोर्ड के 37वें अध्यक्ष बने, न्होंने रोजर बिन्नी की जगह ली जिन्होंने पिछले महीने 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था.

बीसीसीआई सचिव सैकिया और आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष अरुण धूमल को उनके पद पर बरकरार रखा गया है. अनुभवी प्रशासक राजीव शुक्ला बोर्ड के उपाध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि एम खैरुल जमाल मजूमदार को आईपीएल संचालन परिषद में दो प्रतिनिधियों में से एक के रूप में धूमल के साथ नामित किया गया है.

Mithun Manhas delhi
Mithun Manhas delhi

सर्वसम्मति से बीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए मिथुन मन्हास

पूर्व ऑलराउंडर मन्हास ने 1997-98 और 2016-17 के बीच 157 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 55 आईपीएल मैच खेले, इस महीने की शुरुआत में नयी दिल्ली में बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों की एक अनौपचारिक बैठक के बाद उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया. मन्हास के नाम प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 27 शतक सहित 9714 रन और लिस्ट ए मुकाबलों में 4126 रन दर्ज हैं.

Raghuram Bhat
Raghuram Bhat

रघुराम भट को कोषाध्यक्ष चुना गया

एजीएम में कुछ और अहम नियुक्तियों की भी पुष्टि की गई, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष अरुण धूमल को उनके पद पर बरकरार रखा गया है, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रघुराम भट को कोषाध्यक्ष चुना गया. प्रभतेज भाटिया को कोषाध्यक्ष की जगह संयुक्त सचिव बनाया गया है, वह रोहन गौंस देसाई की जगह लेंगे. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह को दिलीप वेंगसरकर की जगह शीर्ष परिषद का सदस्य बनाया गया है.

Amita Sharma
Amita Sharma


महिला चयन पैनल की अध्यक्ष बनीं अमिता शर्मा

अमिता शर्मा को महिला चयन पैनल का अध्यक्ष बनाने की भी पुष्टि की गई, वह नीतू डेविड की जगह लेंगी। भारत के लिए 116 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली पूर्व तेज गेंदबाज अमिता के साथ चयन पैनल में श्यामा डे, जया शर्मा और श्रावंति नायडू को जगह मिली है, इनके कार्यकाल की शुरुआत भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से दो नवंबर तक होने वाले महिला विश्व कप के बाद होगी.

RP Singh Pragyan ojha
RP Singh Pragyan ojha

आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा चयन समिति में शामिल

पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को पुरुष चयन समिति में शामिल किया गया जबकि तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज एस शरत जूनियर चयन समिति में लौट गए हैं.

Harbhajan Singh
Harbhajan Singh

हरभजन ने मन्हास के चयन को बताया सकारात्मक कदम

पंजाब क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में वार्षिक आम बैठक में शामिल पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने मन्हास के चुनाव का स्वागत करते हुए कहा कि बोर्ड के शीर्ष पद पर एक क्रिकेटर का होना एक सकारात्मक कदम है. उन्होंने कहा, जब कोई क्रिकेटर किसी क्रिकेट संस्था का प्रमुख होता है तो उसके अनुभव और अन्य गुणों से मदद मिलती है, यह एक अच्छा फैसला है और पिछले तीन कार्यकाल से ऐसा हो रहा है जो क्रिकेटरों के लिए और खेल को कुछ वापस देने के लिए उनके लिए भी एक शानदार चीज है,

Mithun Manhas
Mithun Manhas

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे मन्हास: हरभजन

हरभजन ने कहा, बीसीसीआई ने इसकी शुरुआत की है और किसी भी क्रिकेटर के लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती कि वह खेल को कुछ वापस दे सके, मैंने अंडर-19 के दिनों से मिथुन के साथ काफी क्रिकेट खेला है और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. हरभजन ने यह भी उम्मीद जताई कि मन्हास देश भर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि एक क्रिकेटर के रूप में उन्हें जो सुविधाएं (शायद) नहीं मिलीं या वे उस मुकाम (करियर में) तक नहीं पहुंच पाए, उन्होंने अपने जीवन में अब तक जो कुछ भी सीखा है, उससे वह ऐसा काम करेंगे कि कोई भी युवा क्रिकेटर बुनियादी ढांचे की कमी के कारण पीछे नहीं छूट जाए,

हरभजन ने कहा, देश भर में काफी विकास हो रहा है, नई जगहों पर नए मैदान बन रहे हैं और क्रिकेट छोटे-छोटे स्थलों पर खेला जा रहा है, इसका श्रेय बीसीसीआई को जाता है और मुझे उम्मीद है कि मिथुन इसी विरासत को आगे बढ़ाएंगे और शानदार काम करेंगे. हरभजन ने बीसीसीआई से बाढ़ प्रभावित पंजाब और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में राहत कार्यों में योगदान देने का भी आग्रह किया.

Trending This Week