• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ENG vs IND: मोहम्मद सिराज ने इस इंग्लिश दिग्गज को बनाया अपना फैन, गेंदबाजी की जमकर की तारीफ

ENG vs IND: मोहम्मद सिराज ने इस इंग्लिश दिग्गज को बनाया अपना फैन, गेंदबाजी की जमकर की तारीफ

Edited By : Saurav Kumar | Aug 06, 2025, 07:32 PM IST

Published On Aug 06, 2025, 07:32 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2025, 07:32 PM IST

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली को अपना फैन बना लिया है.

1 /1

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 2 . 2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने 23 विकेट चटकाये .

मोईन ने जीएफएस डेवलपमेंट्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ सिराज इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में शानदार रहा है . उसकी ऊर्जा, आक्रामकता और निरंतरता शानदार रही है . वह भारत के लिये मैच विनर है और बल्लेबाजों के लिये उसका सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात गेंद पर नियंत्रण की उसकी काबिलियत है . वह दिलेर है और कभी हार नहीं मानता . यही बात उसे खास बनाती है . उसने जो प्रभाव छोड़ा है , उसका पूरा श्रेय उसको जाता है .’’

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज ने वर्कलोड के चिंता किए बिना पूरी टेस्ट सीरीज के हर मैच में पूरी ताकत और रफ्तार के साथ गेंदबाजी की. उन्होंने एक भी मैच में आराम नहीं किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के विकेट उखाड़ दिए.

ओवल टेस्ट में तो सिराज एक अलग ही फॉर्म में नजर आए थे. सिराज ने ओवल टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए. उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों का शिकार किया.