×

ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटने को तैयार यह खूंखार गेंदबाज

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. टीम इंडिया के घातक गेंदबाज वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है.

Indian Team Mohammed Shami

Indian Star Ready to Comeback: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी 2025-26 घरेलू सत्र के लिए बंगाल के 50 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. चोट की चिंताओं के चलते शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम से बाहर रखा गया था.

शमी दमदार वापसी के लिए तैयार

34 वर्षीय मोहम्मद शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है. इस सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.

चैंपियंस ट्रॉफी में दिखा था शमी का जादू

शमी भारत की ओर से मार्च 2025 में आखिरी बार खेले थे. यह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला था. इस टूर्नामेंट में शमी ने पांच मुकाबले खेलते हुए नौ विकेट अपने नाम किए थे. वनडे वर्ल्ड कप-2023 में मोहम्मद शमी ने 24 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई.

TRENDING NOW


शमी जल्द करेंगे भारतीय टीम में वापसी

हाल ही में शमी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफल वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी में बंगाल को मध्य प्रदेश के खिलाफ 11 रन से रोमांचक जीत दिलाई. इस मैच में शमी ने 7 विकेट लेने के अलावा बल्ले से 37 रन भी बनाए.

Shami Bowling

फिटनेस के कारण इंग्लैंड नहीं गए शमी

34 वर्षीय शमी ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सीमित ओवरों के चार मुकाबले खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी की. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शमी के पूरी तरह से फिट नहीं होने की जानकारी देते हुए उन्हें ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ के लिए टीम में नहीं चुना. शमी आखिरी बार जून 2023 में टेस्ट फॉर्मेट खेले थे. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच था.

आकाशदीप का भी नाम संभावित खिलाड़ियों में शामिल

इंग्लैंड के लिए भारतीय टीम का ऐलान करते हुए अगरकर ने खुलासा किया था कि शमी की फिटनेस संबंधी समस्याओं और टेस्ट मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए शमी का चयन नहीं हो पाया. बंगाल ने जिन 50 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, उसमें अभिमन्यु ईश्वरन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद और अभिषेक पोरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

Trending This Week