• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • ICC Rankings: मोहम्मद सिराज ने लगाई लंबी छलांग, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

ICC Rankings: मोहम्मद सिराज ने लगाई लंबी छलांग, करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

Edited By : Akhilesh Tripathi | Aug 06, 2025, 03:28 PM IST

Published On Aug 06, 2025, 03:28 PM IST

Last UpdatedAug 06, 2025, 03:28 PM IST

इंग्लैंड के प्लेयर्स जो रूट, हैरी ब्रूक और गस एटकिंसन को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है.

1 /5
Siraj

मोहम्मद सिराज ने 12 पायदान की लगाई छलांग

सिराज ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग हासिल की है. सिराज ने ओवल टेस्ट मैच में नौ विकेट लेने के बाद 12 स्थानों की छलांग लगाई. सिराज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी रैंकिंग 16वीं रैंकिंग थी, जो उन्होंने पिछले साल जनवरी में हासिल की थी.

2 /5
Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने अपने कार्यभार को नियंत्रित करने के लिए तीन टेस्ट मैच खेले, 889 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में तीन मैच खेले थे और उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे.

3 /5
Prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा को भी हुआ फायदा

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी करियर की सर्वश्रेष्ठ 59वीं रैंकिंग हासिल की, वह और सिराज एक टेस्ट की दोनों पारियों में चार या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय जोड़ी बन गए, इससे पहले स्पिनर बिशन सिंह बेदी और इरापल्ली प्रसन्ना ने 1969 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा किया था.

4 /5
Yashasvi Jaiswal

जायसवाल- पंत बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओवल में सीरीज में अपने दूसरे शतक के बाद टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष-5 में लौट आए हैं. जायसवाल तीन पायदान ऊपर चढ़कर 792 अंकों के साथ शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज़ ऋषभ पंत हैं, जो पैर की चोट के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पाने के कारण एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं.

5 /5
Joe root

जो रूट, हैरी ब्रूक और गस एटकिंसन को भी हुआ फायदा

इंग्लैंड के करिश्माई बल्लेबाज़ जो रूट ने लगातार तीन मैचों में अपने तीसरे शतक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है, जबकि हैरी ब्रुक की 98 गेंदों में 111 रनों की पारी ने उन्हें दूसरे स्थान पर वापस लाने में मदद की है. गेंदबाजी में, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एटकिंसन और जोश टंग ने भी मैच में आठ-आठ विकेट लेकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है, एटकिंसन पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुए हैं, जबकि टंग 14 स्थान ऊपर चढ़कर 46वें स्थान पर हैं.