×

मोहम्मद सिराज ने तोड़ा मिचेल स्टॉर्क का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले टेस्ट की पहली पारी में गेंद से कहर बरपा दिया, जिससे वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 162 रन पर सिमट गई

Siraj

Siraj

Mohammed Siraj Breaks Mitchell Starcs Record: भारत और वेस्टइंडीज की टीम अहमहाबाद में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में आमने-सामने हैं. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले टेस्ट की पहली पारी में गेंद से कहर बरपा दिया, जिससे वेस्टइंडीज की पहली पारी सिर्फ 162 रन पर सिमट गई. सिराज ने इसके साथ ही मिचेल स्टॉर्क को पीछे छोड़ दिया.

मोहम्मद सिराज अब साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके नाम 31 विकेट हो गया है. स्टॉर्क के नाम 29 विकेट लेने का रिकॉर्ड था. साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़रबानी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 36 विकेट लिए हैं. साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट…

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani

01. ब्लेसिंग मुज़रबानी

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़रबानी साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने नौ टेस्ट मैच में 36 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन फाइव विकेट हॉल शामिल है.

Siraj
Siraj

02. मोहम्मद सिराज

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. सिराज ने सात टेस्ट मैच में 31 विकेट चटकाए हैं. सिराज के नाम दो फोर विकेट हॉल और दो फाइव विकेट हॉल है.

Mitchell Starc
Mitchell Starc

TRENDING NOW


03. मिचेल स्टॉर्क

ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. स्टॉर्क ने सात मैच में 29 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने एक बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.

Nathan-Lyon
Nathan-Lyon

04. नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है. नाथन लियोन ने साल 2025 में छह मैच में 24 विकेट चटकाए है. उन्होंने दो बार फोर विकेट हॉल हासिल किया है.

Shamar Joseph
Shamar Joseph

05. शमार जोसेफ

वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने तीन मैच की छह इनिंग में 22 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने चार फोर विकेट हॉल और एक फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.

Trending This Week