• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • इंग्लैंड के खिलाफ किया था दमदार प्रदर्शन, अब ICC ने इस अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट

इंग्लैंड के खिलाफ किया था दमदार प्रदर्शन, अब ICC ने इस अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट

Edited By : Akhilesh Tripathi | Sep 08, 2025, 05:53 PM IST

Published On Sep 08, 2025, 05:53 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2025, 05:53 PM IST

भारतीय खिलाड़ी के साथ न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है.

1 /5
Mohammed Siraj

इंग्लैंड सीरीज में सिराज ने चटकाए थे 23 विकेट

सिराज ने इंग्लैंड में पांच मैचों की श्रृंखला के सभी मैचों को खेला और 23 विकेट चटकाए. जून के अंत में शुरू यह सीरीज अगस्त की शुरुआत में खत्म हुई. सिराज ने पांचों टेस्ट में 185.3 ओवर डाले और अपनी रफ्तार कम किए बिना युवा और कम अनुभव वाले भारतीय टीम को 2-2 से ड्रॉ करने में मदद की.

2 /5
Mohammed Siraj

सिराज ने ओवल टेस्ट में टीम इंडिया को दिलाई थी जीत

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, मोहम्मद सिराज ने अगस्त में सिर्फ एक मैच खेला, लेकिन उस मैच में उनकी शानदार गेंदबाजी उन्हें नामांकन दिलाने के लिए काफी थी. इंग्लैंड के खिलाफ ‘द ओवल’ में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी श्रृंखला के अंतिम टेस्ट में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 21.11 की औसत से नौ विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा, जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज ने बहुत दृढ़ संकल्प के साथ आक्रमण का नेतृत्व किया, सीरीज के शुरुआती चार मैच खेलने के बावजूद उन्होंने दो पारियों में 46 से अधिक ओवर डाले.

3 /5
Siraj

ओवल टेस्ट में सिराज ने किया शानदार प्रदर्शन: आईसीसी

आईसीसी ने कहा, ओवल में उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए और उसके बाद दूसरी पारी में शानदार पांच विकेट लिए, दूसरी पारी में उनके निर्णायक स्पैल ने भारत को जीत दिलाई, जिससे सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इस शानदार प्रयास के लिए सिराज को इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

4 /5
Matt Henry

जिम्बाब्वे सीरीज में मैट हेनरी ने किया प्रभावित

न्यूजीलैंड के हेनरी को जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज में जीत के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है. इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस सीरीज में 16 विकेट लिये. हेनरी ने पहले टेस्ट में नौ (39 रन देकर छह विकेट) और (51 रन देकर तीन विकेट) तथा दूसरे टेस्ट में सात विकेट (40 रन देकर पांच और 16 रन देकर दो विकेट) लेकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई.

5 /5
Jayden Seales

पाकिस्तान के खिलाफ जेडन सील्स ने बरपाया कहर

वहीं जेडन सील्स के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने 34 साल में पहली पर एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान को शिकस्त दी. सील्स ने तीन मैचों की इस सीरीज में 10 विकेट लिए, इसमें आखिरी मैच में उन्होंने 18 रन देकर छह विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान की टीम 295 रन का पीछा करते हुए महज 92 रन पर सिमट गई.