- क्रिकेट न्यूज़
- Photos
- टीम इंडिया की जीत के पांच 'हीरो', इंग्लैंड के सीरीज जीतने के मंसूबों पर पानी फेरा
टीम इंडिया की जीत के पांच 'हीरो', इंग्लैंड के सीरीज जीतने के मंसूबों पर पानी फेरा
Published On Aug 04, 2025, 05:54 PM IST
Last UpdatedAug 04, 2025, 05:54 PM IST
भारत ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को छह रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया.
01. मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ओवल टेस्ट की पहली पारी में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए. दूसरी पारी में उनके ‘पंजे’ ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की. इंग्लैंड को आखिरी दिन मैच और श्रृंखला जीतने के लिये 35 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत थी, सिराज ने आखिरी चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को छह रन से अविस्मरणीय जीत दिलाई, उन्होंने दूसरी पारी में 30.1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट चटकाए. सिराज ने दूसरी पारी में हैरी ब्रूक का कैच टपकाया था और उसके बाद वह फैंस के निशाने पर थे, मगर उन्होंने गेंदबाजी से कमाल करके विलेन से हीरो से बन गए.
02. प्रसिद्ध कृष्णा
भारत की जीत में टीम के दूसरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का भी अहम रोल रहा. प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में आठ विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में चार विकेट अपने नाम किए. उन्होंने दूसरी पारी में जो रूट, बेन डकेट और जैकब बैथल का विकेट चटकाया. कृष्णा की शानदार गेंदबाजी से भारतीय टीम ने दूसरी पारी में वापसी की, जिसने टीम इंडिया की जीत की बुनियाद रखी.
03. यशस्वी जायसवाल
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई. ओवल टेस्ट की दूसरी इनिंग में जायसवाल ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 118 रन की पारी खेली, जिससे टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 396 रन का स्कोर खड़ा किया. जायसवाल ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया.
04. आकाश दीप
भारत की जीत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भी प्रमुख भूमिका निभाई. आकाश दीप ने इस मैच में बल्ले से 63 रन की उपयोगी पारी खेली. वह नाइट वाचमैन के रुप में बल्लेबाजी करने उतरे थे, मगर उन्होंने जायसवाल के साथ 107 रन की साझेदारी की. उन्होंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा. उन्होंने पहली पारी में बेन डकेट का विकेट भी चटकाया था.
05. करुण नायर
भारत की जीत में करुण नायर की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पहली पारी में जहां भारत के सभी बल्लेबाजों ने निराश किया, वहां करुण नायर ने अकेले मोर्चा संभाला. करुण नायर ने पहली पारी में 57 रन की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम ने पहली पारी में 200 रन का आंकड़ा पार किया.