- Home
- Photos
- ODI में सबसे ज्यादा बार 400+ का स्कोर ठोकने वाली टीमें, जानिए भारत ने कितनी बार किया करिश्मा
ODI में सबसे ज्यादा बार 400+ का स्कोर ठोकने वाली टीमें, जानिए भारत ने कितनी बार किया करिश्मा
Published On Aug 25, 2025, 05:35 PM IST
Last UpdatedAug 25, 2025, 05:35 PM IST
वनडे फॉर्मेट में आम तौर पर बल्लेबाज जमकर रन बनाते हैं. यहां उन टीमों के बारे में जानिए जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा बार 400+ का स्कोर बनाया है.
1. साउथ अफ्रीका
वनडे में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे साउथ अफ्रीका की टीम है. साउथ अफ्रीकी टीम ने अब तक वनडे में 8 बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.
2. भारत
दूसरे नंबर पर फैंस की चहेती भारतीय टीम का नाम आता है. भारतीय टीम ने अब तक वनडे फॉर्मेट 7 बार यह करिश्मा किया है. इन सभी मैचों में भारत को जीत मिली है.
3. इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. इंग्लिश टीम ने वनडे फॉर्मेट में 6 बार 400+ का स्कोर है. इंग्लैंड की टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 498 रन बनाया है.
4. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह बड़ा मुकाम वनडे में तीन बार हासिल किया है. कंगारू टीम ने 3 बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.
5. श्रीलंका
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम का नाम संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आता है. श्रीलंकाई और कीवी टीम ने एकदिवसीय फॉर्मेट में अब तक 2-2 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है.