• क्रिकेट न्यूज़
  • Photos
  • जायसवाल ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब गावस्कर की करेंगे बराबरी!

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब गावस्कर की करेंगे बराबरी!

Edited By : Bharat Malhotra | Sep 19, 2024, 03:48 PM IST

Published On Sep 19, 2024, 03:48 PM IST

Last UpdatedSep 19, 2024, 03:48 PM IST

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार हाफ सेंचुरी बनाई. मैच के पहले दिन जब रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए थे, तब जायसवाल ने मोर्चा संभाला. अपनी इस पारी में उन्होंने विराट कोहली को...

1 /7

दमदार रही है शुरुआत

भारत के इन बल्लेबाजों ने अपने टेस्ट करियर का आगाज दमदार किया. शुरुआत में ही दमदार खेल दिखाया. इस लिस्ट में कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं. और इन्होंने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. और इस लिस्ट में शामिल होना जायसवाल के लिए बड़ी बात है.

2 /7

सुनील गावस्कर

दुनिया के सबसे महान ओपनर्स में शुमार सुनील गावस्कर ने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में 9 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था. गावस्कर ने इसमें से 5 हाफ सेंचुरी बनाईं. और चार सेंचुरी भी लगाईं. इसमें से एक डबल सेंचुरी भी शामिल थी.

3 /7

यशस्वी जायसवाल

भारत के इस युवा सलामी बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में 56 रन पारी खेली. उन्होंने पहले 10 टेस्ट मैचों में 8वीं बार 50+ स्कोर बनाया. इसमें तीन सेंचुरी और पांच हाफ सेंचुरी शामिल हैं. जायसवाल के पास मैच की अगली पारी में गावस्कर का रिकॉर्ड बराबर करने का मौका होगा.

4 /7

सदागोपन रमेश

भारत के पूर्व ओपनर ने अपने 10 टेस्ट मैचों में 8 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 हाफ सेंचुरी और श्रीलंका के खिलाफ एक सेंचुरी लगाई.

5 /7

विनोद कांबली

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 7 बार 50+ स्कोर बनाया. इसमें तीन हाफ सेंचुरी और चार सेंचुरी शामिल रहीं. इसमें से दो डबल सेंचुरी भी शामिल रहीं. कांबली के शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में एक मैच में तो उन्हें बैटिंग करने का मौका ही नहीं मिला.

6 /7

विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने पहले 10 टेस्ट मैचों में 7 बार 50+ स्कोर बनाया. उन्होंने छह हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी लगाई. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में साल 2012 में शतक लगाया था.

7 /7

मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने भी अपने करियर का आगाज बहुत अच्छे तरीके से किया था. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में 7 बार 50+ स्कोर बनाया था.