×

WTC इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बैटर्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट...

Rohit scoring a Test century

Most 50+ Score in WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की जबसे शुरुआत हुई है. टीम इंडिया का प्रदर्शन इसमें काफी अच्छा रहा है. खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में काफी रन बनाए हैं. ऐसे में हम आपको भारत के उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाया है.

1. रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पिछले कुछ समय से कुछ खास नहीं चल पाया है. हालांकि डब्ल्यूटीसी के इतिहास में रोहित ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. हिटमैन ने डब्ल्यूटीसी के शुरुआत से लेकर अब तक 66 पारियों में 17 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. वह डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा बार यह कारनाम करने वाले खिलाड़ी हैं.

Kohli batting during a Test match

2. विराट कोहली

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. कोहली ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 74 पारियों में 16 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.

Pant batting during a Test match


3. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने डब्ल्यूटीसी के इतिहास में अब तक 55 पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें पंत ने 16 बार 50+ का स्कोर भारत के लिए बनाया है.

Pujara batting during a Test match

4. चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और फिलहाल टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं. पुजारा ने 62 पारियों में 16 बार भारत के लिए 50 या उससे ज्यादा का स्कोर विपक्षी टीम के खिलाफ डब्ल्यूटीसी में बनाया है.

5. रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रविंद्र जडेजा लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. जडेजा ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 53 पारियों में बल्लेबाजी की है. इनमें उन्होंने 14 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है.

Trending This Week