×

IPL इतिहास में 200 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बैटर्स

आईपीएल इतिहास में 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी....

Most 50+ Scores with 200+ Strike Rate: आईपीएल में बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हैं. बहुत कम ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो तूफानी अंदाज में खेलते हुए बड़ पारी खेल पाते हैं. हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाया है.

AB de Villiers

1. एबी डीविलियर्स

इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का नाम सबसे पहले आता है. एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में 13 बार 200+ के स्ट्राइक रेट से 50+ का स्कोर बनाया है.

2. डेविड वॉर्नर

आईपीएल के पूर्व दिग्गज विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी यह कारनामा कई बार किया है. डेविड वॉर्नर ने 10 बार 50+ का स्कोर 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाया है.

TRENDING NOW


3. कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड ने आईपीएल में 9 बार 50+ का स्कोर तूफानी अंदाज यानि 200+ के स्ट्राइक रेट से बनाया है.

Chris Gayle

4. क्रिस गेल

क्रिस गेल भी आईपीएल इतिहास के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. गेल ने 8 बार 50+ का स्कोर 200 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाया है.

MS Dhoni

5. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भी आईपीएल इतिहास में कई तूफानी पारियां खेली है. धोनी ने 8 बार 50+ का स्कोर 200 या उससे ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाया है.

Trending This Week