×

IPL 2020 से सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने बैटर्स, टॉप-5 में सिर्फ 1 विदेशी खिलाड़ी

IPL 2020 से इस लीग में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट...

Virat Kohli

Most 50+ Score in IPL: आईपीएल 2020 से इस लीग में कई बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल 2020 से इस लीग में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाया है.

1. फाफ डुप्लेसी

आईपीएल 2020 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा बल्ला फाफ डुप्लेसी का चला है. फाफ ने आईपीएल 2020 से लेकर अब तक 25 बार 50+ का स्कोर आईपीएल में बनाया है.

KL Rahul

2. केएल राहुल

फाफ के बाद लिस्ट में केएल राहुल का नाम है. केएल राहुल ने आईपीएल 2020 से 65 पारियों में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 24 बार 50+ का स्कोर बनाया है.

Virat Kohli


3. विराट कोहली

आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी आईपीएल 2020 से बल्ले से धमाल मचाया है. कोहली ने 2020 से 76 पारियों में 23 बार 50+ का स्कोर लीग में बनाया है.

Ruturaj Gaikwad

4. ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2020 से 66 पारियों में 21 बार 50+ का स्कोर आईपीएल में ठोका है.

5. शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल 2020 से लेकर अब तक 76 पारियों में बल्लेबाजी की है. जिसमें उन्होंने 20 बार 50+ का स्कोर बनाया है.

Trending This Week