×

TOP 5: घरेलू सरजमीं पर एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50+ टेस्ट स्कोर बनाने वाले बैटर्स

घरेलू सरजमीं पर टेस्ट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज...

Yashasvi Jaiswal Test Cricket

Image Credit: BCCI X

Most 50+ Test Score in Calendar Year: टेस्ट में बल्लेबाज हमेशा बड़ी पारी खेलना चाहते हैं. खास तौर पर घरेलू सरजमीं पर हर बल्लेबाज टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता है. हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाया है.

1. यशस्वी जायसवाल (भारत)

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. यशस्वी जायसवाल ने इस साल 2024 में भारत में 9 बार टेस्ट में 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है.

2. मोहम्मद युसुफ (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद युसुफ ने साल 2006 में पाकिस्तान में खेलते हुए 9 बार 50+ का स्कोर टेस्ट में बनाया था. वह पाकिस्तान के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं.


3. बाबर आजम (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने साल 2022 में टेस्ट में 8 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था.

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी यह खास कारनामा कर चुके हैं. पोंटिंग ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 8 बार टेस्ट में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था.

5. माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने साल 2001 में श्रीलंकाई सरजमीं पर एक कैलेंडर ईयर में 8 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था.

Trending This Week