×

दलीप ट्रॉफी की एक पारी में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच, जुरेल ने धोनी की बराबरी की

जुरेल ने विकेटकीपर के तौर पर धोनी की बराबरी कर ली है, उन्होंने दलीप ट्रॉफी मैच में भारत ए के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया.

Dhruv Jurel India

Most catches in an innings in duleep trophy: दलीप ट्रॉफी में ध्रुव जुरेल ने इतिहास रच दिया है. जुरेल ने विकेटकीपर के तौर पर धोनी की बराबरी कर ली है.

01. एमएस धोनी

एमएस धोनी इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2004-2005 में कुल सात कैच लपके थे. (Image credit-X)

02. ध्रुव जुरेल

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. ध्रुव जुरेल ने साल 2024-2025 में इंडिया बी के खिलाफ मैच में सात कैच लपके हैं. (Image credit-X)


03. सुनील बेंजामिन

सुनील बेंजामिन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए सुनील बेंजामिन ने 1973-74 में नॉर्थ जोन के खिलाफ कुल छह कैच अपने नाम किए थे. (Image credit-X)

04. सदानंद विश्वनाथ

सदानंद विश्वनाथ का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. साउथ ज़ोन के लिए खेलते हुए सदानंद विश्वनाथ ने 1980-81 में सेंट्रल जोन के खिलाफ 6 कैच लपके थे. (Image credit-X)

Trending This Week