• Home
  • Photos
  • जोस बटलर के नाम टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, खास लिस्ट में बनाई जगह

जोस बटलर के नाम टी-20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि, खास लिस्ट में बनाई जगह

Edited By : Akhilesh Tripathi | Apr 17, 2026, 10:23 PM IST

Published On Apr 17, 2026, 10:23 PM IST

Last UpdatedApr 17, 2026, 10:23 PM IST

जोस बटलर ने केकेआर के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे अंगकृष रघुवंशी का कैच लपका. इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 300 कैच पूरे कर लिए. टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

1 /5
Pollard

किरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड है. पोलार्ड ने 735 टी-20 मैच में 405 कैच लपके हैं.

2 /5
David miller

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दूसरे नंबर पर है. डेविड मिलर ने 561 टी-20 मैच में 331 कैच लिए हैं.

3 /5
De Kock

क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा क्विंटन डी कॉक टी-20 में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है. डी कॉक के नाम 316 कैच है.


4 /5
Jos buttler

जोस बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा जोस बटलर लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. जोस बटलर के नाम टी-20 क्रिकेट में 301 कैच हो चुके हैं.

5 /5
Dwayne Bravo

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. ड्वेन ब्रावो के नाम टी-20 क्रिकेट में 582 मैच में 275 कैच है.