×

WTC 2023-2025 के ये हैं बेस्ट फील्डर्स, लपके हैं सबसे ज्यादा कैच

हम आपको उन सभी टॉप-5 फील्डरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WTC 2023-2025 में सबसे ज्यादा कैच लपके हैं

England Cricket Team

Image Credit: X

WTC 2023-25 में इंग्लैंड के फील्डरों का दबदबा रहा है. टॉप-5 सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी हैं. हम आपको उन सभी टॉप-5 फील्डरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WTC 2023-2025 में सबसे ज्यादा कैच लपके हैं

1. जो रूट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट इस लिस्ट में पहले नंबर पर है हैं. उन्होंने WTC 2023-2025 में अब तक 16 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 29 कैच फील्डिंग के दौरान लपके हैं.

2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

स्टीव स्मिथ ने मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में 12 मैच खेले हैं इनमें स्टीव स्मिथ ने 26 कैच लपके हैं. वह दूसरे नंबर पर हैं.


3. बेन डकेट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट तीसरे नंबर पर हैं. डकेट ने डब्ल्यूटीसी के वर्तमान चक्र में 16 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने फील्डिंग के दौरान 17 कैच पकड़े हैं.

4. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. हैरी ब्रूक ने मौजूदा चक्र में 11 मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 15 कैच फील्डिंग के दौरान पकड़े हैं.

5. मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने इस चक्र में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें उन्होंने 13 कैच पकड़े हैं.

Trending This Week