Asia Cup के ये हैं फील्डिंग के बादशाह, कैच लपकने में हैं सबसे आगे

Edited By : Saurav Kumar | Aug 14, 2025, 03:58 PM IST

Published On Aug 14, 2025, 03:58 PM IST

Last UpdatedAug 14, 2025, 03:58 PM IST

एशिया कप में फील्डिंग के दौरान सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में श्रीलंका के खिलाड़ियों का पलड़ा भारी रहा है.

1 /5

1. माहेला जयवर्धने (श्रीलंका)

इस लिस्ट में सबसे आगे श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने का नाम पहले स्थान पर है. जयवर्धने ने अपने क्रिकेट करियर में एशिया कप में कुल 28 मैच खेले थे. इसमें उन्होंने फील्डिंग के दौरान 15 कैच लपके थे.

2 /5

2. यूनिस खान (पाकिस्तान)

दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व महान खिलाड़ी यूनिस खान का नाम आता है. यूनिस खान ने अपने करियर में एशिया कप में अच्छी फील्डिंग करते हुए 14 कैच पकड़े थे.

3 /5

3. अरविंदा डी सिल्वा (श्रीलंका)

तीसरे नंबर पर पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा का नाम आता है. अरविंदा ने अपने करियर में 24 मैच एशिया कप के दौरान खेले. इसमें उन्होंने कुल 12 कैच लपके.

4 /5

4. रोहित शर्मा (भारत)

भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा ने अपने करियर में एशिया कप के दौरान 28 मैच खेले थे. इसमें रोहित शर्मा ने 11 कैच पकड़े थे.

5 /5

5. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)

श्रीलंका के दिग्गज फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का नाम भी लिस्ट में शामिल है. मुरलीधरन ने अपने करियर के दौरान एशिया कप में 24 मैच खेले थे. इसमें मुरलीधरन ने 10 कैच पकड़े थे.