×

हारे हुए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं. विराट कोहली का नाम भी चोटी के पांच बल्लेबाजों मेंहैं.

Virat-Kohli

शतक किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी बात होती है. लेकिन उनके शतक लगाने के बाद भी टीम को अगर हार मिले तो उन्हें दुख होता है. आगे की स्लाइड्स में हम बात करेंगे ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक हारे हुए मैचों में बने हैं.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 100 शतक लगाए. इसमें से 25 शतक ऐसे रहे जिसमें भारतीय टीम को हार मिली है.

Brain Lara

ब्रायन लारा

ब्रायन लारा का नंबर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. वेस्टइंडीज के इस महान बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 63 शतक लगाए हैं. इसमें से 17 बार ऐसा हुआ है जब उनकी टीम हारी है.

Chris Gayle

TRENDING NOW


क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 42 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं. बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज के बल्ले से निकली 15 सेंचुरी में उनकी टीम को हार मिली है.

Virat Kohli record in vizag
Virat Kohli record in vizag

विराट कोहली

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 84 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं. और सिर्फ 15 मैचों में भारत को हार मिली है. कोहली ने वनडे में 53 और टेस्ट में 30 शतक लगाए हैं. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में एक सेंचुरी लगाई हैं.

chandrapaul
chandrapaul

शिवनारायण चंद्रपॉल

वेस्टइंडीज के चंद्रपॉल ने टेस्ट में 30 और वनडे में 11 सेंचुरी लगाईं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के 15 शतक ऐसे रहे जिसमें वेस्टइंडीज को हार मिली.

Trending This Week