HomePhotosचैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक, 2025 में ध्वस्त हुआ रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक, 2025 में ध्वस्त हुआ रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 एडिशन में अब तक कुल 11 शतक हो गए हैं. आठ मैचों में ही 11 शतक चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन का सबसे ज्यादा शतक है.
By Akhilesh TripathiLast Updated on - February 27, 2025 10:44 AM IST
(Image credit- X)
Most centuries in a Single champions Trophy Edition: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुधवार को अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुई. इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने जीत दर्ज कर इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने शतक जड़ा, वहीं इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के 2025 एडिशन में शतकों की कुल संख्या 11 पहुंच गई. चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में इससे पहले कभी भी 11 शतक नहीं लगे थे. आठ मैच में ही शतकों की संख्या 11 पहुंच गई है. चैंपियंस ट्रॉफी के एक एडिशन में कब लगे कितने शतक ?
(Image credit- Blackcaps X)
2025 (11 शतक)
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक कुल 11 शतक लग चुके हैं. यह चैपिंयंस ट्रॉफी के एक एडिशन में सबसे ज्यादा शतक है. न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा है, वहीं इंग्लैंड और भारत के बल्लेबाजों के नाम दो-दो शतक है. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बल्लेबाज ने एक-एक शतक लगाया है.
Shakib Al Hasan and Mahmudullah
2017 (10 शतक)
2017 चैंपियंस ट्रॉफी एडिशन में कुल 10 शतक लगे थे. बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए थे. वहीं भारत और इंग्लैंड की टीम के नाम दो-दो शतक थे. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के नाम एक-एक शतक था.
(Image credit- X)
TRENDING NOW
2013 (03 शतक)
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 एडिशन में कुल तीन शतक लगे थे. दो शतक भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए थे, वहीं एक शतक श्रीलंका के बल्लेबाज के नाम रहा था. भारत के लिए दोनों शतक शिखर धवन के नाम रहा था.
(Image credit- X)
2009 (06 शतक)
साल 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी में कुल छह शतक लगे थे. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने कुल तीन शतक लगाए थे. श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के नाम एक-एक शतक था. शेन वाट्सन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो शतक जड़े थे.
Chris Gayle ODI Runs
2006 (07 शतक)
चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के एडिशन में सात शतक बने थे. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा चार शतक लगाए थे, जिसमें क्रिस गेल के नाम तीन शतक था. श्रीलंका और बांग्लादेश के बल्लेबाज के नाम एक-एक शतक था.
(Image credit- X)
2004 (04 शतक)
2004 के चैंपियंस ट्रॉफी एडिशन में भी कुल चार शतक बने थे. इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम दो शतक था, जबकि साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने बल्लेबाज ने एक-एक शतक जड़ा था.
(Image credit- X)
2002 (10 शतक)
साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी में बल्लेबाजों ने 10 शतक बनाया था. भारतीय टीम ने तीन शतक लगाए थे, वहीं श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के नाम दो-दो शतक था. इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम ने एक-एक शतक बनाए थे. हर्शल गिब्स ने दो शतक जड़े थे.
Sourav-Ganguly
2000 (06 शतक)
चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में बल्लेबाजों ने कुल छह शतक लगाए थे. पाकिस्तान और भारत के नाम दो-दो शतक था. वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने एक-एक शतक बनाए थे. सौरव गांगुली ने भारत के लिए दोनों शतक जड़ा था.
Sachin-Tendulkar
1998 (04 शतक)
साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (विल्स कप) के एडिशन में कुल चार शतक लगे थे. भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम के नाम एक-एक शतक था. सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए एकमात्र शतक लगाया था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.